टीवी सीरियल की शूटिंग के बीच अभिनेता पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई। पार्थ के बाद अब एक और टीवी अभिनेत्री का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
पार्थ समथान के बाद टीवी की इस अभिनेत्री का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कुछ दिनों पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। श्रेनू ने लिखा- 'कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अभी मैं अस्पताल में रिकवर कर रही हूं। मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करिए। मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं जो इस भयावह समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।'
श्रेनू ने कैप्शन में लिखा- 'इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो अंदाजा लगा सकते हैं कि अदृश्य राक्षस की शक्ति कितनी है, जिससे हम लड़ रहे हैं। कृपया बहुत सावधान रहिए और अपने आप को बचाइए।'
A post shared by Shrenu Parikh (@shrenuparikhofficial) on
श्रेनू के इस पोस्ट के बाद टीवी के कई सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। लॉकडाउन के एलान के बाद श्रेनू मुंबई स्थित अपने घर पर होम क्वारंटीन रहीं क्योंकि वो अमेरिका से लौटी थीं। छह मई को अभिनेत्री दो दोस्तों के साथ अपने होमटाउन गुजरात के वडोदरा पहुंचीं। वो मुंबई में अकेले रह रही थीं। ऐसे में उनके लिए यह काफी मुश्किल घड़ी थी।
श्रेनू के सीरियल की बात करें तो पिछली बार वो 'भ्रम.. सर्वगुण संपन्न' में नजर आई थीं। इस शो को दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसके चलते इसे बंद करना पड़ा। श्रेनू सीरियल 'इश्कबाज', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'ब्याह हमारी बहू का' जैसे सीरियल्स कर चुकी हैं।
पत्नी के साथ इरफान खान की थ्रोबैक तस्वीर आई सामने, बेटे ने लिखा- 'आप इतनी दूर चले गए'