फिल्मों और टीवी के ऐसे बहुत से बाल कलाकार हैं जो अभिनय के साथ- साथ स्कूल में भी पढ़ाई करते हैं। इन दिनों कई बाल कलाकारों के परीक्षा के रिजल्ट की स्कूलों में घोषणा हो रही हैं, लेकिन इस बार अपने रिजल्ट को लेकर जो कलाकार सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का सेन हैं। अनुष्का सेन 12वीं क्लास में उम्दा नंबर्स के साथ पास हुई हैं।
बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल हैं अनुष्का, 12वीं क्लास में हासिल किए इतने प्रतिशत अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का सेन रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं क्लास के बच्चों के रिजल्ट की घोषणा की है। जिसमें अनुष्का ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने 12वीं क्लास के रिजल्ट के बारे में बताया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि वह 12वीं क्लास में 89.4 प्रतिशत अंक के साथ पास हुई हैं।
अनुष्का सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी 12वीं क्लास के रिजल्ट के बारे में बताया है। अनुष्का सेन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने 12वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।' अनुष्का सेन के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साथ ही कमेंट के जरिए उनके फैंस इस शानदार रिजल्ट के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनुष्का सेन छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बाल वीर, झांसी की रानी और इंटरनेट वाला लव जैसे छोटे पर्दे के कई कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल्स के अलावा अनुष्का सेन कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं।
अनुष्का सेन दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी कई विज्ञापन कर चुकी हैं। वहीं बात केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तो हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हुए। आईसीएसई की तरह सीबीएसई बोर्ड ने भी इस साल टॉपर्स की लिस्ट नहीं निकाली है। इस साल बोर्ड ने परिणामों को लेकर काफी बदलाव किए है।
पढ़ें: वाणी कपूर ने शुरू की 'बेलबॉटम' के डिफरेंट लुक की तैयारी, ब्रिटेन के वीजा के लिए पूरे हुए इंटरव्यू