अभिनेता इरफान खान का इस ही साल अप्रैल में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद से फैंस उन्हें अभी भी याद कर रहे हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल खान लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता की अनदेखी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। सुतापा के पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद ही बाबिल ने अब कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।
पत्नी के साथ इरफान खान की थ्रोबैक तस्वीर आई सामने, बेटे ने लिखा- 'मैं शायद कभी नहीं जीत सकता'
तस्वीर में इरफान और सुतापा नजर आ रहे हैं। इरफान कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि सुतापा उनके बगल में खड़ी हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस की यादें ताजा हो गईं। तस्वीर के साथ बाबिल ने अपने माता पिता के लिए एक कविता लिखी है।
बाबिल लिखते हैं, 'पांच साल बहुत ज्यादा होते हैं और आप एक अजनबी हैं, प्यार में पांच साल। काश मैं आपके जूतों में फिट हो पाता। आप इतनी दूर चले गए हैं और मैं हमेशा थोड़ा बहुत देर से आता हूं।' बाबिल आगे लिखते हैं कि 'जब मैं अपनी मां को रोते हुए देखता हूं तो मेरी लिए मुश्किल घड़ी होती है। मैं शायद कभी नहीं जीत सकता।'
A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on
बाबिल ने अपने इस पोस्ट के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक अन्य तस्वीर में वो अपने भाई अयान के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि इरफान खान के दोनों बेटे विदेश में पढ़ाई करते हैं। लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही वो भारत पहुंचे थे।
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले बाबिल ने एक वीडियो पोस्ट किया था। बाबिल ने उन सभी का धन्यवाद किया था जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं और सपोर्ट कर रहे हैं। बाबिल ने कहा था कि उनके पिता के निधन के बाद बहुत से ऐसे लोग हैं जो उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देते।
अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू