Indian Idol 12 Grand Finale: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर मिल गया। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। जज विशाल ददलानी शो फिनाले में आए हैं उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार आपको सुना था तो तभी लग गया था कि ये एक स्टार परफॉर्मर है।
12 घंटे चला इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले
इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। येपहली बार था जब टॉप 5 की जगह टॉप 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में थे।
2 of 5
निहाल, शनमुख प्रिया
- फोटो : इंडियन आइडल 12
बता दें कि शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं।
3 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। बता दें कि पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी के अलावा स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिले हैं।
4 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
इंडियन आइडल जीतने के बाद पवनदीप ने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा है जिन्होंने उन्हें वोट किया। शो में अक्सर वोटिंग के मामले में पवनदीप टॉप पर रहते थे।पवनदीप ने अपने फैंस के बाद दोस्तों और इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट को भी शुक्रिया कहा।
5 of 5
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।