रिएलिटी शो इंडियन आइडल हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में एक से बढ़कर एक शानदार कलाकार अपनी गायिकी का जलवा दिखाते नजर आते हैं। इस बार इंडियन आइडल सीजन 12 में किशोर कुमार के 100 गानों का एक स्पेशल शो टेलिकास्ट किया गया। इस दौरान किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार अतिथि के रूप में नजर आए। वहीं, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने किशोर का गाना गाया, जो अब उन्हें महंगा पड़ रहा है।
Indian Idol 12: नेहा और हिमेश ने गाया किशोर कुमार का गाना, ट्रोलर्स बोले- प्लीज उन्हें तो बख्श दो
बता दें कि इस वीकेंड शो में मशहूर गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। जज समेत कंटेस्टेंट्स किशोर कुमार के टॉप गाने गा रहे थे। जज नेहा कक्कड़ और हिमेश ने भी अपना गला आजमाया, लेकिन दर्शकों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद लोग दोनों जजों को ट्रोल करने लगे।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नेहा और हिमेश किशोर कुमार के गाने के साथ न्याय नहीं कर पाए। एक यूजर ने लिखा कि 'नेहा जी आपको अपने गाने के साथ जो करना है करें, लेकिन किशोर कुमार के गाने से छेड़छाड़ मत कीजिये।'
Neha Kakkar do whatever you want to do with your songs
please don't even think to spoil Kishore Kumar Sir's songs 🙏🏻
(Bhoot Phishachh Nikat Nahi Aave Mahaveer Jab Naam Sunave)#IndianIdol#100SongsOfKishoreKumar
एक यूजर ने तो सभी जज औ कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लिया। उसने लिखा कि 'इंडियन आइडल, सोनी लिव प्लीज किशोर कुमार के गाने को छोड़ दो। आज तक जितने भी सिंगर ने किशोर कुमार के गाने गाए उसमें से ये सबसे खराब है। मेरे सभी पसंदीदा गानों को आपने बर्बाद कर दिया।'
#IndianIdol2021 #indianidol #SonyLIV please spare Kishore Kumar's songs.. this is a worst singing I've ever witnessed of Kishore's songs.. all my favorite songs are screwed by @iAmNehaKakkar @The_AnuMalik and all participants
बता दें कि सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो में अब कुल नौ सिंगर्स हैं, जिनमें से कोई एक इस सीजन का विजेता बनेगा। शो के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी अपने पसंदीदा सिंगर्स को विनर बनते देखना चाहते हैं। और दर्शक भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।