एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सायली कांबले और धवल
- फोटो : Instagram @saylikamble_music
Link Copied
'इंडियन आइडल 12' की सेकेंड रनरअप सायली कांबले ने पिछले साल दिसंबर में धवल से सगाई की थी और अब दोनों 24 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी जानकारी सायली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी। साथ ही उन्होंने अपने प्री वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
सायली कांबले और धवल
- फोटो : Instagram
सायली कंबले ने धवल के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने ब्लू और पिंक कलर की फ्लोटिंग ड्रेस पहनी है तो वहीं धवन ब्लैक कलर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो के साथ सायली ने अपनी वेडिंग डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सेव द डेट - 24.4.2022, मैं तुम्हारे साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर सकती। इसके साथ ही सायली ने कई सारे फोटो शेयर किए हैं।
अपने प्री वेडिंग में दोनों ने कैजुअल कपड़े भी पहने हैं। सायली जहां पोल्का डॉट्स और बेल्ट से साथ एक ब्लू कलर की मिडी ड्रेस पहने दिख रही हैं, तो धवल ने सफेद शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट पहनी है। वहीं, एक फोटो में सायली पिंक कलर की साड़ी में धवल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सायली ने अपनी प्री वेडिंग वीडियो भी शेयर की है, जिसपर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सायली कांबले और धवल
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि सायली फिलहाल 'सुपरस्टार सिंगर 2' शो का हिस्सा है। सायली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे पता है कि मुझे शो के लिए शूट करना होगा, इसलिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। शूटिंग के बीच में थोड़ा तनाव तो महसूस करती हूं, लेकिन खुशी इससे कही ज्यादा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं शादी करने के साथ ही वह कर रही हूं जो मैं हमेशा से करना चाहती थी।' माना जा रहा है कि सायली की शादी में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और मोहम्मद दानिश भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।