फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol के विवाद: कभी संतोष आनंद की लाचारी का उठाया फायदा तो कभी झूठी शादी का किया ड्रामा

Wed, 12 May 2021 10:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 May 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy Here Are Some Moments when Show Create Controversy
इंडियन आइडल - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चलिए जानते हैं पिछले दिनों किन-किन बातों की वजह से ये शो विवादों में रहा।

Indian Idol 12 Controversy Here Are Some Moments when Show Create Controversy
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संतोष आनंद की लाचारी का फायदा उठाना
सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल में गुजरे जमाने के मशहूर गीतकार 81 साल के संतोष आनंद ने शिरकत की थी जहां उन्हें शो की जज नेहा कक्कड़ ने 5 लाख रुपये दिए थे। पहले तो गीतकार ने इसे लेने से मना कर दिया था मगर नेहा कक्कड़ के मनाने पर वे मान गए थे। बता दें सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और शो के मेकर्स को जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स का आरोप था कि चैनल ने टीआरपी के लिए गीतकार की लाचारी का फायदा उठाया।

Indian Idol 12 Controversy Here Are Some Moments when Show Create Controversy
सवाई भट्ट - फोटो : Instagram

झूठी गरीबी दिखाना
संतोष आनंद से पहले सवाई भट्ट को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। याद दिला दें कि सोशल मीडिया यूजर्स और शो के दर्शकों ने इंडियन आइडल पर सवाई की झूठी गरीबी दिखाने का आरोप लगा था। सवाई के बारे में बताया गया था कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उनके यहां कठपुतली का काम होता है, जिससे कुछ खास आमदनी नहीं होती है। लेकिन सवाई की एक फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स का आरोप था कि सिंगर इतने गरीब परिवार से भी नहीं आते जितना उन्हें इंडियन आइडल के वीडियो में दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy Here Are Some Moments when Show Create Controversy
इंडियन आइडल 12 जज - फोटो : Social media

किशोर कुमार के गानों को खराब तरीके से पेश करना
हाल ही में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में उनके बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया और कहा कि सभी ने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के गानों को खराब तरीके से पेश किया। किशोर कुमार के बेटे ने शो को लेकर ये खुलासा भी किया कि वहां हर किसी की तारीफ करने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Controversy Here Are Some Moments when Show Create Controversy
Neha Kakkar and Aditya Narayan - फोटो : Social Media
टीआरपी के लिए शादी
इस शो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां हुईं। यहां तक दोनों परिवार के लोग एक दूसरे से मिले भी लेकिन आखिर में दोनों की शादी नहीं हो पाई। हालांकि बाद में पता चला कि ये सब टीआरपी के लिए किया गया था। जिसके बाद शो के मेकर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed