{"_id":"5fe0e3128ebc3e3d92219f38","slug":"how-much-kaun-banega-crorepati-kbc-winners-paying-tax-on-rs-1-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए केबीसी में एक करोड़ जीतने पर कितने पैसे मिलते हैं, लाखों रुपये का कट जाता है टैक्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जानिए केबीसी में एक करोड़ जीतने पर कितने पैसे मिलते हैं, लाखों रुपये का कट जाता है टैक्स
टेलीविजन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। अब तक न जाने कितने लोग इस शो से मोटी धनराशि जीत चुके हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने वाले हर प्रतियोगी का एक ही सपना होता है, वो है एक करोड़ रुपये जीतना। इसके लिए उसे हर सवाल का सही जवाब देना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक करोड़ रुपये जीतने वाले विजेता को पूरी रकम नहीं मिलती? आखिर करोड़पति बनने वाला प्रतियोगी कितने रुपये घर ले जा पाता है? चलिए आज आपको बताते हैं केबीसी का ये सबसे बड़ा राज।
2 of 5
kbc
- फोटो : फाइल
कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने वाला हर प्रतियोगी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाता। इसके लिए बाकायदा कई मुश्किल राउंड से गुजरना पड़ता। हजारों में से कोई एक ही किस्मत वाला इस शो में एंट्री पाता है। लोग सालों तक इस शो में अपनी किस्मत आजमाने को लगे रहते हैं।
3 of 5
kbc
- फोटो : sony
केबीसी में पहुंचने पर कई सवालों का जवाब देने के बाद कुछ ही प्रतियोगी करोड़पति बन पाते हैं। लेकिन इन विजेताओं को भी असल में पूरी धनराशि नहीं मिल पाती। इसका एक बड़ा हिस्सा इनकम टैक्स में काट लिया जाता है। ये इतना पैसा होता है कि आराम से एक घर खरीदा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
- फोटो : sony
आयकर कानून के अंडर सेक्शन 194 बी के तहत, जीतने वाले प्रतियोगी की एक करोड़ की धनराशि में से 30 लाख रुपये कट जाते हैं। इसके अलावा नियम के अनुसार, चार फीसदी सेस भी देना होता है, जो करीब एक लाख 20 हजार रुपये होता है। कुल मिलाकर एक करोड़ में से करीब 31 लाख 20 हजार रुपये कट जाते हैं और इसके बाद करीब 68 लाख 80 हजार रुपये बचते हैं। ये नियम 10 हजार से अधिक जीतने वाले हर विजेता पर लागू होता है।
विज्ञापन
5 of 5
kbc
- फोटो : फाइल
हालांकि इतना पैसा कटने के बाद भी एक मोटी रकम विजेता के हाथ में आती है। इस बार केबीसी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। कोरोना के बावजूद भी इस शो की शूटिंग चल रही है और विजेता यहां से पैसे जीतकर जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।