फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11 से Out हुए हितेन का ताजा फोटो वायरल, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर बड़ा खुलासा

Wed, 20 Dec 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
hiten tejwani and gauri pradhan new photo goes viral after nomination

बिग बॉस के सीजन 11 से बीते सप्ताह आउट हुए हितेन के फैंस गुस्से में तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं। ऐसे में हितेन ने पत्नी गौरी के साथ नई तस्वीर शेयर कर वाइल्ड कार्ड एंट्री पर बड़ा खुलासा किया। तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कैप्‍शन में हितेन ने लिखा, 'मेरे सभी चाहने वालों, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया।



पढ़ेंः Bigg Boss 11: सांड के बाद शिल्पा को बोला 40 साल की बुढ्ढी, दोस्त ने किया ऐसा कमेंट

hiten tejwani and gauri pradhan new photo goes viral after nomination

गौरतलब है कि हितेन तेजवानी की एलिमिनेशन से ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि सलमान खान भी आहत नजर आए। गौरी ने लिखा, 'मुझे पति पर गर्व है। चाहती हूं हितेन फिर शो में जाएं।' अगर हितेन फिर घर में जाते हैं तो दर्शकों को दोगुनी खुशी होगी। हितेन ने भी कह दिया कि अगर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है तो वे जरूर जाएंगे।

hiten tejwani and gauri pradhan new photo goes viral after nomination

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट के अलावा हितेन ने कहा कि अब मैं कुछ दिन आराम करना चाहूंगा। कुछ अच्छा ऑफर मिलेगा तो मैं जरूर उसके बारे में सोचूंगा। बिग बॉस के घर में रहना भी एक अलग एक्सपीरियंस था और अगर मुझे खतरों के खि‍लाड़ी जैसा शो ऑफर होता है तो भी वे जरूर इस तरह के शो का हिस्सा बनना चाहूंगा।

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: पहले ही दिन से इन 2 दोस्तों ने बनाया घरवालों को बेवकूफ', शिल्पा ने ऐसे खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
hiten tejwani and gauri pradhan new photo goes viral after nomination

हितेन जल्द ही कलर्स के शो एंटरटेनमेंट की रात में बिग बॉस स्पेशल एपिसोड में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के साथ नजर आएंगे। बिग बॉस के घर से हितेन तेजवानी के आउट होने से दर्शक हैरान हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान और खुद हितेन को भरोसा नहीं हो रहा कि वो घर से बाहर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
hiten tejwani and gauri pradhan new photo goes viral after nomination
Hiten Tejwani

इस बार एविक्‍शन का फैसला घरवालों को लेना था। घरवालों में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान ने हितेन को वोट किया। वहीं लव त्यागी, हिना खान, आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे ने प्रियांक को वोट किया। ये साफ नजर आया कि शिल्पा के फैसला बदल लेने से हितेन आउट हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed