बिग बॉस के घर से हितेन तेजवानी के आउट होने से दर्शक हैरान हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान और खुद हितेन को भरोसा नहीं हो रहा कि वो घर से बाहर आ चुके हैं। सलमान खान हितेन के बाहर आने से दुखी थे। ये उनके चेहरे से साफ पता चला।
Bigg Boss 11: हितेन के बेघर होने के बाद पत्नी गौरी का बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे शो के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार एविक्शन का फैसला घरवालों को लेना था। हितेन और पुनीश में से किसी एक को चुनना था। घरवालों में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान ने हितेन को वोट किया। वहीं लव त्यागी, हिना खान, आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे ने प्रियांक को वोट किया।
पढ़ें- Bigg Boss 11: शादीशुदा होते हुए भी गौरी को दिल दे बैठे थे, सुलझे हितेन की उलझी हुई है लव स्टोरी
ये साफ नजर आया कि शिल्पा के फैसला बदल लेने से हितेन आउट हो गए। हितेन के घर से बाहर आने के बाद पत्नी गैरी प्रधान ने ट्वीट किया। गौर ने लिखा, 'मुझे अपने पति पर गर्व है। चाहती हूं कि हितेन फिर से शो में जाएं।' अगर हितेन फिर से घर में जाते हैं तो दर्शकों को दोगुनी खुशी होगी। बता दें कि गौरी कुछ दिन पहले ही हितेन से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे थे।
Proud to be his wife!!❤️#BringBackHiten
घर में जाकर गौरी ने हिना खान की क्लास भी ली थी। हितेन और गौरी पिछले 20 साल से टीवी इंडसट्री से जुड़े हैं। हितेन को एकता कपूर ने अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लॉन्च किया था। इसके बाद हितेन 'कुटुंब', 'पवित्र रिश्ता' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे सीरियल में नजर आए।
पिछले 1 साल से वो किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए थे। तब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला। हितेन खुद जितने सुलझे हुए हैं उतनी ही उलझी उनकी शादीशुदा जिंदगी रही है। गौरी प्रधान हितेन की दूसरी पत्नी हैं। हितेन की पहली शादी ने सालभर के अंदर ही दम तोड़ दिया था।