हितेन तेजवानी 'बिग बॉस' के घर से आउट हो चुके हैं। सबसे सुलझे खिलाड़ी होने के बावजूद घरवालों ने ही उन्हें गेट आउट कह दिया। अब हितेन अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के पास लौटेंगे। हितेन को एकता कपूर ने अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लॉन्च किया था।
Bigg Boss 11: शादीशुदा होते हुए भी गौरी को दिल दे बैठे थे, सुलझे हितेन की उलझी हुई है लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद हितेन 'कुटुंब', 'पवित्र रिश्ता' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे सीरियल में नजर आए। हितेन ने 17 साल टीवी इंडस्ट्री में काम किया। पिछले 1 साल से वो किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए थे। तब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला।
पढ़ें- Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब
हितेन खुद जितने सुलझे हुए हैं उतनी ही उलझी उनकी शादीशुदा जिंदगी रही है। टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान के साथ उनकी लव स्टोरी के कई किस्से आपने सुने होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि जब हितेन पहली बार गौरी से मिले तब वह शादीशुदा थे? जी हां, शादीशुदा होते हुए भी हितेन का दिल गौरी पर आ गया था।
पढ़ें- हनीमून पर गई अनुष्का की ताजा तस्वीरें आईं सामने, पति कोहली के साथ दिखी 'विराट' खूबसूरती
गौरी प्रधान हितेन की दूसरी पत्नी हैं। हितेन की पहली शादी ने सालभर के अंदर ही दम तोड़ दिया था। तलाक के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि वह अपनी पत्नी को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे थे। गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।
दोनों हैदराबाद एक ही काम के लिए जा रहे थे लेकिन एक-दूसरे से बिल्कुल अंजान थे। लैंड करने पर पता चला कि वे दोनों एक ही ऐड की शूटिंग के लिए कास्ट किए गए हैं। ब्यूटी सोप की ऐड में पहली बार यह क्यूट कपल नजर आया था।