फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: हितेन के बेघर होने के बाद पत्नी गौरी का बड़ा बयान, खुश हो जाएंगे शो के फैंस

Mon, 18 Dec 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Gauri Pradhan statement about husband Hiten Tejwani after his eviction
हितेन तेजवानी

बिग बॉस के घर से हितेन तेजवानी के आउट होने से दर्शक हैरान हैं। दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान और खुद हितेन को भरोसा नहीं हो रहा कि वो घर से बाहर आ चुके हैं। सलमान खान हितेन के बाहर आने से दुखी थे। ये उनके चेहरे से साफ पता चला।

Gauri Pradhan statement about husband Hiten Tejwani after his eviction
Hiten Tejwani

इस बार एविक्‍शन का फैसला घरवालों को लेना था। हितेन और पुनीश में से किसी एक को चुनना था। घरवालों में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान ने हितेन को वोट किया। वहीं लव त्यागी, हिना खान, आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे ने प्रियांक को वोट किया। 

पढ़ें- Bigg Boss 11: शादीशुदा होते हुए भी गौरी को दिल दे बैठे थे, सुलझे हितेन की उलझी हुई है लव स्टोरी

Gauri Pradhan statement about husband Hiten Tejwani after his eviction
Hiten arshi

ये साफ नजर आया कि शिल्पा के फैसला बदल लेने से हितेन आउट हो गए। हितेन के घर से बाहर आने के बाद पत्‍नी गैरी प्रधान ने ट्वीट किया। गौर ने लिखा, 'मुझे अपने पति पर गर्व है। चाहती हूं कि हितेन फिर से शो में जाएं।' अगर हितेन फिर से घर में जाते हैं तो दर्शकों को दोगुनी खुशी होगी। बता दें कि गौरी कुछ दिन पहले ही हितेन से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे थे।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Pradhan statement about husband Hiten Tejwani after his eviction
हितेन तेजवानी

घर में जाकर गौरी ने हिना खान की क्लास भी ली थी। हितेन और गौरी पिछले 20 साल से टीवी इंडसट्री से जुड़े हैं। हितेन को एकता कपूर ने अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लॉन्च किया था। इसके बाद हितेन 'कुटुंब', 'पवित्र रिश्ता' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे सीरियल में नजर आए। 

विज्ञापन
Gauri Pradhan statement about husband Hiten Tejwani after his eviction
हितेन तेजवानी

पिछले 1 साल से वो किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए थे। तब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला। हितेन खुद जितने सुलझे हुए हैं उतनी ही उलझी उनकी शादीशुदा जिंदगी रही है। गौरी प्रधान हितेन की दूसरी पत्नी हैं। हितेन की पहली शादी ने सालभर के अंदर ही दम तोड़ दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed