फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: टीवी के इन कलाकारों ने इस साल दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

Fri, 31 Dec 2021 09:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 31 Dec 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
gaurav khanna to isha singh and harshad chopra these tv characters won audience heart in 2021
हर्षद चोपड़ा, सुरभि दास, विवियन डिसेना - फोटो : Instagram

साल 2020 कोरोना हर किसी की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव लाया। जिसका असर टेलीविजन और बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिला। एक तरफ जहां टेलीविजन के सभी शूट्स बंद हो गए तो वहीं फिल्मों की रिलीज पर भी गहरा असर हुआ। 2020 की तरह ही 2021 की शुरुआत तो बिलकुल भी सामान्य नहीं थी, लेकिन 2021 के बीच में जब सभी चीजें सामान्य होने लगीं तो धीरे-धीरे टेलीविजन शूट्स भी शुरू हो गए और साथ ही सिनेमाघर भी खुल गए और लोगों की जिंदगी ट्रैक पर लौटने लगी।



टीवी शोज ने किया लोगों का मनोरंजन

2021 में चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद भी कई ऐसे शोज हैं जिन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। कई ऐसे शोज हैं जिनकी शुरुआत साल 2021 में हुई और बहुत ही कम समय में उन शोज के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने दर्शकों के दिलों में इस साल अपनी एक खास और अलग जगह बनाई। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

gaurav khanna to isha singh and harshad chopra these tv characters won audience heart in 2021
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना

मुश्किल समय में अनुपमा के साथ हमेशा खड़े रहने वाले अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना ने साल 2021 में लोगों के दिलों पर खूब राज किया। वनराज से मिले धोखे के बाद अनुपमा के प्रशंसक उनके साथ किसी ऐसे शख्स को देखना चाहते थे जो हर मुसीबत में अनुपमा का साथ दे। शो में जिस तरह से अनुज उर्फ गौरव ने अपनी खास दोस्त अनुपमा का समर्थन किया उससे दर्शक काफी खुश हुए।

gaurav khanna to isha singh and harshad chopra these tv characters won audience heart in 2021
सुरभि दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नीमा डेंन्जोंपा उर्फ सुरभि दास

साल 2021 में कलर्स टीवी नीमा डेंन्जोंपा की एक दमदार कहानी को दुनिया के सामने लेकर आया। इस कहानी में सिक्किम की एक सीधी-साधी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है, जो अपने प्यार की खातिर सभी को छोड़कर मुंबई आ जाती है। हालांकि वो मुंबई आकर एक खुशहाल जिंदगी के सपने देखती है, लेकिन उसके सभी सपने चकनाचूर हो जाते हैं। सुरभि दास के इस किरदार को लोगों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav khanna to isha singh and harshad chopra these tv characters won audience heart in 2021
सिर्फ तुम - फोटो : Social Media

रणवीर और सुहानी

साल 2021 में शुरू हुआ शो सिर्फ तुम दर्शकों को खूब पसंद आया इस शो में रणवीर (विवियन डिसेना) और सुहानी(ईशा सिंह) की एक अनोखी लव स्टोरी दर्शकों को देखने को मिली। शो में विवियन जोश से भरे और आग से परे हैं और उसे सुहानी से प्यार हो जाता है तो वहीं दूसरी तरफ शीतल पानी की तरह बिलकुल शांत है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया।

विज्ञापन
gaurav khanna to isha singh and harshad chopra these tv characters won audience heart in 2021
हर्षद चोपड़ा - फोटो : Instagram

अभिमन्यु बिड़ला उर्फ हर्षद चोपड़ा

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के शो छोड़ने के बाद किसी ने ये सोचा भी नहीं था कि ये शो चलेगा। लेकिन इस शो में हर्षद चोपड़ा की एंट्री के बाद राजन शाही का ये लॉन्ग रनिंग शो सिर्फ चला ही नहीं बल्कि टीआरपी रेस में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ। हर्षद शो में अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं। इस रूप में दर्शक उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed