सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अगर आम इंसान भी बतौर कंटेस्टेंट भाग लेता है, तो शो से बाहर आते ही उसे सेलिब्रिटी का टैग मिल जाता है। जो सेलिब्रिटी शो में भाग लेते हैं उनके पास ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ 'बिग बॉस 11' के प्रतिभागियों के साथ। सब्यसाची जहां फैशन डिजाइनर बन गए और शॉर्ट फिल्म में काम कर रहे हैं, तो वहीं विकास गुप्ता ने वेब सीरीज शुरू कर दी। यही नहीं, महजबी सिद्दीकी और अर्शी खान भी अब लाखों रुपये कमा रही हैं। मगर एक बात जो इन सबमें कॉमन है, वह यह है कि इनमें से कोई भी टीवी शो या फिल्म नहीं कर रहा।
'बिग बॉस-11' से निकलते ही इन 6 लोगों ने बना ली टीवी से दूरी, फिर भी कमा रहे हैं लाखों रुपये
हिना खान
'बिग बॉस 11' को खत्म हुए छह महीने बीत चुके हैं। मगर हिना खान ने ना तो कोई फिल्म साइन की है, ना ही टीवी सीरियल कर रही हैं। गाने की शौकीन एक्ट्रेस का पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हुआ है। वह जल्द कुछ और एल्बम में भी काम करती दिखेंगी। इसके अलवा उनकी शॉर्ट फिल्म स्मार्टफोन भी रिलीज होने वाली है।
महजबी सिद्दीकी
'बिग बॉस 11' में बतौर कॉमनर (यानि आम इंसान) महजबी सिद्दीकी ने भाग लिया था। मगर अब वह सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। जिस दिन हिना खान की 'भसूड़ी' रिलीज हुई, उसी दिन महजबी का भी पहला म्यूजिक वीडियो 'वूफर' रिलीज हुआ। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। यही नहीं, उनका पूरा लुक बदल गया है।
प्रियांक शर्मा
'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज' जीतने के बाद प्रियांक शर्मा 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बने। माना जा रहा था कि शो से निकलते ही वह किसी टीवी सीरियल में काम करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने म्यूजिक वीडियो में डांस करना बेहतर समझा। बादशाह और आस्था गिल के गाने 'तेरा बज मुझे जीने ना दे' में प्रियांक शर्मा नजर आए थे। अब वह वेब शो 'पंच बीट' में नजर आ रहे हैं।
अर्शी खान
अर्शी खान 'बिग बॉस 11' के विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि शो से निकलते ही उन्हें किसी न किसी टीवी सीरियल में वैंप का रोल तो मिल ही जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज को तरजीह दी। हाल ही में उनका गाना 'नखरे' रिलीज हुआ है। यही नहीं, वह कई अवॉर्ड फंक्शन और शादियों में स्टेज परफॉर्मेंस देकर धूम मचा रही हैं।