{"_id":"617a2cb9ec69fc24b2185e83","slug":"erica-fernandes-quits-kuch-rang-pyaar-ke-aise-bhi-says-her-character-was-weak-and-confused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tv: एरिका फर्नांडिस ने छोड़ा 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', कहा- 'ये सोनाक्षी कमजोर और कन्फ्यूज है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tv: एरिका फर्नांडिस ने छोड़ा 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', कहा- 'ये सोनाक्षी कमजोर और कन्फ्यूज है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस इन दिनों 'कुछ रंग प्यार के' शो में नजर आ रहीं हैं। लेकिन एरिका ने अचानक ही शो को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। 27 अक्टूबर को एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्टोरी और उसके कैरेक्टर 'सोनाक्षी' को दिखाया जा रहा है उससे वह खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि इस सीजन में सोनाक्षी को कमजोर और कन्फ्यूज दिखाया गया है।
एरिका फर्नांडिस ने लिखा ' सबसे पहले मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' को शुरू से प्यार दिया। जिस तरह से आप लोगों ने हमें प्यार दिया, वह वह दिल को छू लेने वाला था।
शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एरिका कहती हैं- कुछ कारणों से जब शो को पहली बार ऑफ एयर करना पड़ा, आप लोगों के प्यार की वजह से फिर से शो ने वापसी की। एक महीने के लिए शो ऑफ-एयर होने के बाद हम एक बार फिर इतने उत्साह के साथ वापस आने के लिए रोमांचित थे। सोनाक्षी एक ऐसा किरदार था जो आपको और मुझे बहुत पसंद था, एक ऐसा किरदार जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा था, एक ऐसा किरदार जो इतना मजबूत, स्मार्ट और संतुलित था। सोनाक्षी जिसे हमने सीजन एक और दो में देखा था, लेकिन दुर्भाग्य से हमें सीजन में उसके बिल्कुल विपरीत देखना पड़ा। इस सीजन में सोनाक्षी कमजोर और भ्रमित है।
एरिका आगे लिखती हैं 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग पहले के सीजन वाली सोनाक्षू को याद रखेंगे। पहले के सीजन में सोनाक्षी घर में बैठी महिला नहीं थी, उसके पास नौकरी थी और ऑफिस जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-कभी जब आपको अपने स्वाभिमान और एक शो के बीच में से किसी एक को चुनना होता है, तो फैसला लेना मुश्किल होता है। साथ ही एरिका कहती हैं 'हमने वर्षों पहले एक शानदार शो बनाया था, लेकिन यदि आप मास्टर को मास्टरपीस से हटा देते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
एरिका के शो छोड़ने के बाद से ही दर्शक नाखुश हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगी कि 'कुछ रंग प्यार के' में सोनाक्षी के जाते ही शो में क्या रंग आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।