टीवी दुनिया की 'क्वीन' एकता कपूर घर-घर में पहचान रखने वाला नाम है। एकता को आम कलाकार को स्टार बनाने का श्रेय जाता है। टीवी से लेकर वेब सीरिज तक एकता का ही राज चलता है। अगर एकता को स्टार मेकर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। एकता ही वह प्रोड्यूसर हैं जो छोटे परदे से बड़ी मोटी कमाई करती हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 7 कलाकारों की जिन्हें एकता ने स्टार बनाया। बता दें कि कल 7 जून को एकता कपूर अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
2 of 8
sushant singh rajput
- फोटो : social media
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की। टीवी पर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत को पहला ब्रेक एकता ने ही दिया था। इस सीरियल से वह देखते ही देखते लड़कियों के स्टार बन चुके थे। इसी के चलते उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने एम एस धोनी, काय पो छे और पीके जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
3 of 8
Vidya Balan
- फोटो : twitter
विद्या बालन टीवी का पुराना चेहरा है। उन्हें टीवी शो 'हम पांच' में देखा गया था। बता दें कि 'हम पांच' को लाने वाली एकता कपूर ही हैं। इसके बाद तो विद्या की किस्मत चमकी और उन्हें फिल्म 'परिणीता' में जबरदस्त किरदार मिला। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली।
4 of 8
Ronit Roy
- फोटो : file photo
रोनित रॉय फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद एकता के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में नजर आए। इस सीरियल ने उन्हें 'मिस्टर बजाज' नाम की पहचान दी जो आज भी घर-घर में मशहूर है। इसके बाद रोनित बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आए।
एकता कपूर ने बॉलीवुड को खूबसूरत एक्ट्रेस प्राची देसाई भी दी। बता दें कि एकता के सीरियल 'कसम से' से अपना टीवी डेब्यू करने वाली प्राची ने हिट होने के बाद सीधे बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्हें फिल्म 'रॉक ऑन', 'वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई' और 'बोल बच्चन' में देखा गया।