दूरदर्शन (DOORDARSHAN) का हर धारावाहिक और हर एक किरदार हमें आज भी याद रहता है। किसी को याद न भी हो तो लॉकडाउन के दौरान दोबारा उन सीरियलों को देखकर यादें ताजा हो गई होंगी। चाहे वह टीवी की दुनिया का पहला सीरियल 'हम लोग' हो या रामानंद सागर की रामायण और महाभारत। इनके किरदारों को दर्शक आज भी नहीं भूल नहीं पाए हैं। चलिए जानते हैं उन टॉप 5 सीरियलों के बारे में जो 90 के दशक में टीवी की दुनिया में एक नया मोड़ लेकर आए...
2 of 6
hum log
- फोटो : फाइल फोटो
1: 'हम लोग' यह दूरदर्शन पर सबसे पहला और पॉपुलर धारावाहिक था। यह 7 जुलाई, 1984 को भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसका निर्देशन पी कुमार वासुदेव ने किया था और मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था। सीरियल में एक भारतीय मिडिल-क्लास परिवार के संघर्ष को दिखाया गया था, जिसकी वजह से दर्शकों के मन में यह सीरियल घर कर गया। इसके 154 एपिसोड थे और यह सीरियल 17 दिसंबर 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
3 of 6
विक्रम और बेताल
- फोटो : Social Media
2. 'विक्रम और बेताल' यह धारावाहिक महाकवि सोमदेव भट्ट की 'बेताल पच्चीसी' पर आधारित था जो कि 13 अक्तूबर, 1985 को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित हुआ था। इसमें बेताल रोज राजा विक्रम को कहानियां सुनाता था और शर्त ये थी कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर भाग जाएगा। लेकिन बेताल हर कहानी के अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता है कि राजा को उत्तर देने के लिए बोलना ही पड़ता था। प्रोग्राम के दूरदर्शन पर 26 एपिसोड आए थे, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पसंद किया था।
4 of 6
बुनियाद
- फोटो : social media
3. बुनियाद टीवी के सबसे पुराने और अपने समय का सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक था। 1986 में प्रसारित हुए इस सीरियल की कहानी भारत-पाकिस्तान के बँटवारे पर आधारित थी। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी और ज्योति ने किया था और मनोहर श्याम जोशी ने इसे लिखा था। दर्शकों की भारी डिमांड के कारण कई निजी चैनलों ने इसे दोबारा दिखाया था।
5 of 6
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य
- फोटो : DDIndiaLive
4. रामायण (RAMAYAN) भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक है। 25 जनवरी, 1987 को दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का पहला एपिसोड दिखाया गया था। रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। इसे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने दोबारा दिखाकर यादें ताजा कर दी थी।