फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री दिव्या भटनागर के निधन के बाद पति पर गंभीर आरोप, घरेलू हिंसा के खिलाफ परिवार दर्ज कराएगा केस

Wed, 09 Dec 2020 12:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Divya bhatnagar family will file a case against her husband gagan for domestic violence
पति के साथ दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। बीते सोमवार को दिव्या भटनागर ने महज 34 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। अभिनेत्री के निधन के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनके (दिव्या) पति गगन गबरू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अब दिव्या का परिवार गगन पर एक्शन लेने की तैयारी में है।

Divya bhatnagar family will file a case against her husband gagan for domestic violence
भाई के साथ दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

दिव्या के भाई देव भटनागर ने खुलासा किया कि वह अपनी बहन के पति गगन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिव्या से शादी के तुरंत बाद गगन ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।

Divya bhatnagar family will file a case against her husband gagan for domestic violence
दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

दिव्या के भाई ने कहा कि 'हमें उसकी अलमारी से एक नोट मिला। घरेलू हिंसा को लेकर उसने पुलिस से संपर्क किया था। 16 नवंबर को उसने शिकायत दर्ज कराई थी। जब वह अस्पताल में भर्ती थी तो मैंने उसे मजबूत बने रहने के लिए कहा। हमें उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगी। इस वक्त मेरी मां पूरी तरह टूट गई हैं। पूरे परिवार के लिए यह दुख भरा समय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya bhatnagar family will file a case against her husband gagan for domestic violence
दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। देवोलीना ने ही दिव्या के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए देवोलीना ने बताया कि दिव्या का निधन कोविड-19 की वजह से हुआ है लेकिन उससे कहीं ज्यादा उनके निधन की वजह उनका मेंटल प्रेशर रहा है। दिव्या ने अपनी निजी जिंदगी में काफी दुख झेला है। उन्होंने बताया कि दिव्या का पति उनके (दिव्या) साथ मारपीट भी करता था।

विज्ञापन
Divya bhatnagar family will file a case against her husband gagan for domestic violence
दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

वीडियो में देवोलीना ने ये खुलासा भी किया कि दिव्या के पति गगन पर शिमला में केस दर्ज है। गगन ने करवा चौथ वाले दिन भी दिव्या के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि गगन शोषण के आरोप में छह महीने जेल में भी रहा। वह जमानत मिलने के बाद  बाहर आया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed