टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और बीते कुछ दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 34 साल की दिव्या के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी महीने उनकी शादी की पहली सालगिरह थी लेकिन इससे पहले ही दिव्या ने दुनिया छोड़ दी।
2 of 6
दिव्या भटनागर और गगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या भटनागर ने बीते साल अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन से शादी की थी। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे। गगन ने खुद को सिलेब्रिटी मैनेजर बताया था। लेकिन दिव्या की मां के मुताबिक, गगन फ्रॉड था और वह दिव्या को छोड़कर चला गया।
3 of 6
दिव्या भटनागर और गगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर गगन से शादी की थी। उनका परिवार इस शादी के सख्त के खिलाफ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया कि अलग धर्म के चलते घरवाले इस शादी के राजी नहीं थे। लेकिन दिव्या ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और गुरुद्वारे में जाकर दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य भी वहां मौजूद नहीं था। इसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
4 of 6
दिव्या भटनागर और गगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या की मां ने एक इंटरव्यू में गगन को झूठा और बेईमान बताया था। उन्होंने कहा था कि गगन शादी के कुछ दिनों बाद ही वह दिव्या को छोड़ कर चला गया। मां के मुताबिक, शादी के बाद दिव्या अपने पति के साथ ओशिवारा इलाके में एक छोटे से घर में शिफ्ट हो गई थीं। इससे पहले वे एक बड़े घर में रहा करती थीं। दिव्या ने अपने पति के लिए सब कुछ छोड़ दिया था।
5 of 6
दिव्या भटनागर, गगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्या की मां के आरोपों के बाद गगन ने सभी आरोपों पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि दिव्या के घर वाले शादी के हमेशा से ही खिलाफ थे और वही विरोध वह समय भी दिखा रहे हैं।