देवोलीना भट्टाचार्य टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपना जन्मदिन 22 अगस्त को मनाती हैं। देवोलीना भट्टाचार्य ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वह गोपी बहू के नाम से आज भी घर-घर में मशहूर हैं। देवोलीना भट्टाचार्य के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी और करियर की जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य
- फोटो : amar ujala, mumbai
देवोलीना भट्टाचार्य का जन्म 22 अगस्त साल 1985 को असम के एक बंगाली परिवार में हुए था। उनकी शुरुआती पढ़ाई असम से ही हुई है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। देवोलीना भट्टाचार्य ने शुरुआत में ज्वेलरी डिजाइन के तौर काम किया था। वह छोटे पर्दे पर पहली बार रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 2 में नजर आई थीं।
3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य
- फोटो : twitter
इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने अभिनय का सफर साल 2011 में शुरू किया था। उन्होंने 2011 में टीवी सीरियल सवारे सबके सपने प्रीतो में डेब्यू किया था। इसके ठीक एक साल बाद देवोलीना भट्टाचार्य के करियर में सबसे अहम मोड़ आया जब उन्हें छोटे पर्दे का सबसे चर्चित सीरियल साथ निभाना साथिया में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल का हिस्सा वह साल 2012 में बनीं।
4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य
- फोटो : instagram
साथ निभाना साथिया में देवोलीना भट्टाचार्य ने जिया मानेक को रिप्लेस किया था। इस सीरियल में वह मुख्य भूमिका में थीं। साथ निभाना साथिया में देवोलीना भट्टाचार्य ने करीब पांच सालों तक काम किया और वह घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने दीया और बाती, ये हैं मोहब्बतें और लाल इश्क सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया।
5 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य
- फोटो : twitter
पिछले साल देवोलीना भट्टाचार्य छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्स बनीं। इस शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्हें यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली देवोलीना भट्टाचार्य कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। वो इंडियन टेली अवॉर्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड और जी गोल्ड अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
पढ़ें: इन पांच अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ शुरू किया था करियर, लेकिन नहीं बना पाईं खास पहचान