फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना

Thu, 22 Dec 2022 07:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 22 Dec 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Debina Bonnerjee opens up on postpartum depression after her second delivery said wants to cry every minute
अपनी दूसरी बेटी के साथ देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। देबीना दूसरे बेटी के जन्म के बाद से ही अपने मदरहुड पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री की बेटी अभी महज डेढ़ महीने की है और इन दिनों बीमार चल रही है। वहीं, हाल ही में देबीना और गुरमीत ने नए घर में शिफ्ट किया है। इसी सबके बीच अभिनेत्री ने बताया है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Debina Bonnerjee opens up on postpartum depression after her second delivery said wants to cry every minute
देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबीना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर ही अपने दिल की बातें साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना दर्द बयां किया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें डिप्रेशन की वजह से हर मिनट रोना आता है और कई बार चीजें जैसी दिखती हैं वैसी होती नहीं हैं। देबीना ने कहा, 'मैं जितना आसान दिखाती हूं उतना होता नहीं हैं। आजकल हर मिनट ऐसा लगता है कि मुझे रोना आ रहा है। शायद ये पोस्टपार्टम डिप्रेशन हो सकता है, लेकिन मैं इसे यकीन के साथ नहीं कह सकती।'

Bigg Boss 16: क्या श्रीजिता डे ने टीना दत्ता से लिया बदला? नेशनल टीवी पर शालीन की दोस्त की उड़ाई धज्जियां

Debina Bonnerjee opens up on postpartum depression after her second delivery said wants to cry every minute
देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री ने अपनी छोटी बेटी की तबीयत के बारे में भी बात की। देबीना ने कहा कि छोटी बेटी नीनुड़ी अभी कमजोर है। वह वक्त से पहले पैदा हुई थी और अभी अचानक से वह चोक करने लगी। उसे सांस नहीं आ रहा था। हम उसे हॉस्पिटल लेकर भागे, इस दौरान मैं बस गुरमीत से बस यही पूछ रही थी कि वह सांस ले रही है ना? पता चला की जुकाम की वजह से उसकी नाक ब्लॉक हो गई है। उसका ऑक्सीजन लेवल भी गिरकर 92 हो गया था।

Pathaan Controversy: 'ऐसा गुनाह मत करो....', 'बेशरम रंग' विवाद के बीच पूनम पांडे ने दिया रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Debina Bonnerjee opens up on postpartum depression after her second delivery said wants to cry every minute
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इसी साल अप्रैल में देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी बड़ी बेटी लियाना का इस दुनिया में स्वागत किया था। वहीं, सात महीने बाद देबीना ने अपनी छोटी बेटी को जन्म दिया। कपल ने जब अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, तो उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। लोगों का कहना था कि उन्हें अपना पहली बेटी की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद देबीना ने ट्रोल्स को करारा जवाब देकर चुप करा दिया था। 

Urfi Javed: जेल जैसी जगह पर नजर आईं उर्फी जावेद, ये वो है जो अभी सारा इंडिया देखना चाहता था...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed