ये हैं
'सीआईडी' के
इंस्पेक्टर दया यानि एक्टर दयानंद शेट्टी जो दरवाजे तोड़ने के अपने खास स्टंट के लिए काफी मशहूर हैं। शो में जब भी
एसीपी प्रद्युमन को मुजरिम की खोज के दौरान किसी जगह पहुंचना हो या दरवाजा तुड़वाना हो तो दया उनकी पहली पसंद होता है। एक तरह से इंस्पेक्टर दया एसीपी प्रद्युमन का सीधा हाथ है।
दया यानि दयानंद शेट्टी करीब दो दशक से 'सीआईडी' से जुड़े हुए हैं और आज वो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के बीच काफी मशहूर हैं, लेकिन उनकी पहचान 'सीआईडी' के दया से कहीं ज्यादा है।
दयानंद शेट्टी एक स्पोर्ट्समैन थे लेकिन टांग में लगी चोट की वजह से उन्हें अपना खेल छोड़ना पड़ा और एक्टर बन गए। दयानंद शॉट पुट और डिस्कस थ्रोअर थे और इन खेलों में उन्होंने ढेर सारे प्राइज भी जीते।
1994 में वो महाराष्ट्र से डिस्कस थ्रो के चैंपियन बने।
इसके बाद उन्होंने क्राइम शो 'सीआईडी' के लिए ऑडीशन दिया और उसमें चुन लिए गए। ना सिर्फ ये शो खूब पॉपुलर रहा है बल्कि इसने दयानंद शेट्टी और बाकी कलाकारों के करियर को भी खूब ऊंचाईयां दी हैं।