बिग बॉस 15 शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही घर में जिन दो कंटेस्टेंट के बीच लगातार दुश्मनी कायम है वो है जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल। जबसे प्रतीक घर में आए हैं तबसे लगातार इन दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा। एक बार फिर से जय और प्रतीक के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां जय भानुशाली की बात से एक बार फिर प्रतीक के सब्र का बांध टूट गया।
Bigg Boss 15: जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल में फिर झगड़ा, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ हुए घरवाले
जय ने प्रतीक को कहे अपशब्द
जय और प्रतीक के बीच जब कहासुनी हुई उस दौरान जय ने प्रतीक को खूब अपशब्द कहे। लेकिन एक बार फिर से जय ने प्रतीक को मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गुस्सा दिला दिया। जिसकी वजह से प्रतीक का सब्र का बांध टूट गया और वो जय से भिड़ गए, हालांकि किसी तरह से घरवालों ने इन दोनों को एक-दूसरे से दूर किया।
मां के खिलाफ अभद्र भाषा सुनकर रो पड़े प्रतीक
वीकेंड के वार पर सलमान ने घर की प्रॉपर्टी का नुकसान करने की वजह से प्रतीक की क्लास लगाई थी, जिसके बाद प्रतीक ने सलमान खान से सॉरी कहा और खुद को संभाला। लेकिन एक बार जब फिर से जय के साथ प्रतीक का झगड़ा हुआ तो प्रतीक पहले तो काफी गुस्साए, लेकिन बाद में वो मां के खिलाफ बोली गई अभद्र भाषा को सुनकर रोने लगे।
घरवालों ने जय को बताया गलत
जब जय ने प्रतीक को गाली दी तो सभी उनके खिलाफ हो गए। यहां तक कि उनके साथ जंगल में रहने वाले सदस्यों ने भी जय भानुशाली को अभद्र भाषा का प्रयोग करने की वजह से गलत बताया। जो भी जय से बात करने गया जय ने उनसे बहुत ही गुस्से में बात की। जब डोनल ने जय को इस बारे में समझाया तो उन्होंने उन्हें साइड में बैठने के लिए कहा।
पहले भी हुआ था बड़ा झगड़ा
प्रतीक और जय के बीच बैग निकालने को लेकर भी काफी बड़ा झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। लेकिन दोनों में से कोई बैग नहीं छोड़ता। हालात को संभालने के लिए बिग बॉस उन्हें टोकते हैं। लेकिन दोनों बिग बॉस की बात को भी अनसुना कर देते हैं।