बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट सलमान खान देसी लुक में नजर आए। इस दौरान घर में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप हिना खान, सिंगर आदित्य नारायण और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह नजर आईं। हिना ने अपनी अदालत लगाई तो वहीं आदित्य ने गाने गाए और भारती ने सलमान के लिए रखा करवा चौथ का व्रत खोला।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि शो में इस बार कॉमनर कंटेस्टेंट उर्वशी वानी के निकलने की सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। इस वीकेंड का वार में जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी दिखे। उन्होंने शो में कई गाने गाए। इस दौरान सलमान ने घरवालों के लिए एक लिए खेल भी रखा जिसमें यह पता करना था कि उदित नारायण जो गाना गाएंगे वह किस कंटेस्टेंट पर फिट बैठता हैं। ऐसे में उदित ने गाना गया 'प्यार हमे किसी मोड़ पे ले आया। घरवालों ने इसका उत्तर दीपक बताया जो बिल्कुल सही था।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : screengrab
आखिर में शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर नजर आती हैं। वह शो में करवा चौथ का व्रत खोलती हैं जो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के लिए रखा था। बता दें कि भारती सबसे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर में दिखीं थी। इससे पहले वह शो के चौथे हफ्ते में भी घर में खूब मस्ती करती नजर आई थीं।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
सबसे पहले बात करेंगे कि घर में बिग बॉस ने सभी घरवालों को मौका दिया है कि वह गार्डन एरिया में जाकर बिग बॉस से अपनी पर्सनल डिमांड रखे और बिग बॉस इस दिवाली उन्हें पूरा करेगा। ऐसे में करणवीर ने अपने परिवार को देखने की इच्छा रखी। दीपिका ने कहा कि वह अपने पति शोएब को बहुत मिस कर रही हैं और इस दिवाली वह अपने पति को अपने साथ देखना चाहती हैं। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुरभि ने बिग बॉस के सामने इच्छा रखी कि दीपक घर मे सोमी को बहुत पसंद करते हैं तो बिग बॉस उनके लिए एक डेट का आयोजन करें। ऐसे मे दीपक की भी बारी आई और उन्होंने कहा कि वह सोमी की हर चीज की कमी पूरी करना चाहते हैं।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है। बता दें कि श्रीसंथ, करणवीर, सृष्टि और दीपिका सेफ जौन में चले गए हैं।