टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 15 सीजन आ चुके हैं और अब 1 अक्तूबर से इस रियलिटी शो का 16वां सीजन भी टेलीकास्ट हो जाएगा। सलमान खान के इस रियलिटी शो ने कई सेलेब्स की किस्मत को पलटा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस रियलिटी शो में जो भी एक्टर या एक्ट्रेस नजर आई है, उनकी पॉपुलैरिटी रातों-रात आसमान तक पहुंची है, जिसमें शहनाज गिल सबसे बड़ा उदाहरण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बिग बॉस 2' के विनर आशुतोष कौशिक आज के समय में इंडस्ट्री से दूर गुमनामी भरा जीवन जी रहे हैं।
2 of 4
आशुतोष कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों के साथ कर चुके हैं काम
'बिग बॉस' का पहला सीजन साल 2006 में टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें राहुल रॉय विनर रहे थे। इस शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद सीजन 2 आया और इस सीजन में आशुतोष कौशिक सबको पछाड़ विनर साबित हुए। इस रियलिटी शो को जीतने के बाद आशुतोष के पास काम की लाइन लग गई। इंडस्ट्री में उन्हें बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म 'जिला गाजियाबाद' और 'शॉर्टकट रोमियो' में काम किया है।
3 of 4
आशुतोष कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं बना पाए इंडस्ट्री में अपनी जगह
'बिग बॉस' जीतने के बाद आशुतोष कौशिक को बेशक इंडस्ट्री में काम मिलना शुरू हो गया था लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। इसी वजह से वह एक दिन सब कुछ छोड़कर यूपी के सहारनपुर में अपने घर लौट आए। यहां पर आज के समय में वह अपना ढाबा चलाते हैं। बता दें कि आशुतोष ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने से पहले ही यहां पर अपना ढाबा खोल लिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस इंडस्ट्री में अपनी किस्मत भुनाने में कामयाब नहीं रहे हैं।
4 of 4
आशुतोष कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वीकार की अपनी हार
इसके आगे आशुतोष ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि यह मेरी अच्छी किस्मत थी कि मैं 'बिग बॉस' जीत गया था। लेकिन मैंने इसके लिए कुछ ज्यादा मेहनत नहीं की थी। यह सब कुछ अपने आप ही होता गया। मैंने मनोरंजन जगत में खूब स्ट्रगल देखा है। मुझे नहीं पता था कि यहां कैसे आगे बढ़ना है और कैसे इसका सामना करना है। हालांकि, मुझे यह बहुत अच्छे से पता था कि मुझे ढाबा कैसे चलाना है और इसी वजह से मैं इस काम में लौट आया।