बिग सीजन 17 में अपनी शानदार गेम के दम पर अंकिता ने फिनाले तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। इस शो में अभिनेत्री को जनता का पूरा समर्थन मिला, जिसकी वजह से वे टॉप पांच में जगह बनाने में सफल रहीं। हालांकि, अंकिता यह शो नहीं जीत सकीं और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अंकिता टीवी का जाना माना चेहरा रही हैं। देश के कोने-कोने में उनके फैन मौजूद हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ीं खास बातें....
Bigg Boss 17: बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे, अभिनेत्री के बारे में यहां जानें सबकुछ
अंकिता का जन्म 19 दिसबंर 1984 में मध्य प्रदेश के एक मराठी परिवार में हुआ था। साल 2007 में उन्हे सबसे पहले इंडियाज बेस्ट सिने स्टार की खोज में देखा गया। यहीं से उनकी किस्मत के सितारे चमक उठे। 2009 में एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने अपनी शुरुआत की। इस शो को घर-घर में खूब पसंद किया गया और वे छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।
साल 2011 में उन्होंने बहू की इमेज से अलग कुछ अलग करने की ठानी और उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 4 में हिस्सा लिया। उसी साल उन्होंने कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया। अभिनेत्री को मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस में लोगों को हंसाते हुए देखा गया।
अंकिता टीवी के साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते हैं। कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में अपने किरदार से अंकिता ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म के अलावा वे बागी 3 में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में वे रितेश देशमुख के अपोजिट दिखी थीं।
पिछले साल यानी 2023 में शुरू हुए बिग बॉस के सीजन 17 में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में प्रवेश किया। यहां इस कपल के बीच लोगों को जमकर झगड़े देखने को मिले। एक समय पर दोनों के बीच बात इतनी अधिक बढ़ गई है। कपल के घरवालों को इस शो में आकर दोनों को समझाना भी पड़ा।
Bigg Boss 17 Finale: अब तक इन सितारों के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, जानें आजकल क्या कर रहे हैं शो के सभी विजेता