फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने उठाए मान्या की पढ़ाई पर सवाल, कहा- मैं डॉक्टर हूं पर तुम…

Sun, 23 Oct 2022 11:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 23 Oct 2022 11:51 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं। घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े और मनमुटाव बढ़ते ही जा रहे हैं। शुरुआत से ही विवादों में रहा यह शो अब हर दिन कोई न कोई हंगामे की वजह से चर्चा में रहता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Soundarya sharma raised questions on Manya singh qualification says you are not even a graduate
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं। घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े और मनमुटाव बढ़ते ही जा रहे हैं। शुरुआत से ही विवादों में रहा यह शो अब हर दिन कोई न कोई हंगामे की वजह से चर्चा में रहता है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड एपिसोड में एक बार फिर घर वालों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले, जब शो के होस्ट करण जौहर ने सभी घरवालों को एक-दूसरे की हकीकत से रूबरू कराया।

Bigg Boss 16: Soundarya sharma raised questions on Manya singh qualification says you are not even a graduate
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, वीकेंड एपिसोड के तहत घर के अंदर पहुंचे करण जौहर ने सभी घरवालों को एक टास्क करने के लिए दिया। टास्क के तहत करण ने सभी घरवालों से कहा कि उन्हें घर के किसी एक ऐसे सदस्य पर पानी डालना है, जिसके लिए उन्हें लगता है कि उसे अपना मन साफ करने की जरूरत है। इस दौरान टास्क को करते हुए सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-एक कर उन सदस्यों के ऊपर पानी डाला, जिनके मन को वह साफ करना चाहते थे। इस दौरान मान्या और सौंदर्या ने एक-दूसरे को मन साफ करने की सलाह दी।

Simran Sachdeva: नौ साल के बच्चे के खिलाफ दायर प्राथमिकी रद्द, सिमरन सचदेवा की मां को घायल करने का था आरोप

Bigg Boss 16: Soundarya sharma raised questions on Manya singh qualification says you are not even a graduate
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हालांकि टास्क के बाद दोनों ही कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार बहस बाजी देखने को मिली। एक तरफ जहां मान्या लगातार सौंदर्या को अपना मन साफ करने के लिए कहती रहीं तो वहीं सौंदर्या ने मान्या की पढ़ाई पर सवाल उठा दिया। बहस बाजी के दौरान सौंदर्या ने मान्या को यह तक कह दिया कि मैं तो डॉक्टर हूं लेकिन तुम तो ग्रेजुएट तक नहीं हो। इतना ही नहीं जब करण जौहर ने सभी घर वालों को बिग बॉस के सामने बताई गई गॉसिप्स की मान्या वाली क्लिप दिखाई तो सौंदर्या का पारा हाई हो गया।

Thangalaan teaser: चियान विक्रम की 61वीं फिल्म का नाम की घोषणा के साथ टीजर जारी, दिखा अभिनेता का अलग अंदाज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Soundarya sharma raised questions on Manya singh qualification says you are not even a graduate
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

मान्या द्वारा अपने लिए कही गई बातों को सुन सौंदर्या आग बबूला हो गईं और उन्होंने सबके सामने बताया कि वह पहली बार मान्या से एक म्यूजिक एल्बम के दौरान मिली थीं, जहां मान्या को रिजेक्ट कर दिया गया था। उस दौरान से ही वह उनसे चढ़ने लगी थीं और उन्होंने वहां पर भी अपने हालातों को लेकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों सदस्यो के बीच जमकर कैटफाइट देखने को मिली और दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Saalar: जन्मदिन के मौके पर सालार के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, जारी किया फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed