फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराई टीना और शालीन की सुलह, अभिनेत्री को लेकर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 21 Oct 2022 12:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 12:12 AM IST
सार

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन दर्शकों के लिए कई सारे सस्पेंस लेकर आता है। शो के हर सीजन दर्शकों को कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखाई देती है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: shalin bhanot reveals that tina dutta is in love with him in front of bigg boss
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन दर्शकों के लिए कई सारे सस्पेंस लेकर आता है। शो के हर सीजन दर्शकों को कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखाई देती है। इसी क्रम में इस सीजन बिग बॉस के घर में कई कनेक्शन बनते दिख रहे हैं। बिग बॉस 16 के इन्हीं कनेक्शन में से एक टीना दत्ता और शालीन भनोट बीते दिनों हुई लड़ाई के बाद एक दूसरे से दूरी बनाते नजर आ रहे थे। हालांकि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों कलाकारों के बीच एक-बार फिर नजदीकियां बढ़ती नजर आईं।

Bigg Boss 16: shalin bhanot reveals that tina dutta is in love with him in front of bigg boss
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, बीते दिन हुई नोकझोंक के बाद एक तरफ जहां टीना रोती नजर आईं तो नहीं शालीन उनकी पीठ पीछे उनकी बुराई करते दिखे। हालांकि बाद में जब बिग बॉस ने टीना को यह बताया कि उनके पेट की हालत बेहद गंभीर है, तो इसे सुन टीना काफी टूट गईं और रोने लगीं। इस दौरान पास बैठे शालीन उन्हें संभालते नजर आए। इसी बीच जब शालीन टीना से पूछते हैं कि क्या वह उनको पसंद करती हैं तो टीना ना बोलते हुए हां में सिर हिलाती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए, जिसे देख सुंबुल भी काफी नाराज नजर आईं।

Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली

Bigg Boss 16: shalin bhanot reveals that tina dutta is in love with him in front of bigg boss
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दोनों के बीच सुलह होते ही बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं, जहां बिग बॉस उनसे कहते हैं कि डायरेक्ट या इनडायरेक्ट उन्होंने ही टीना और शालीन की सुलह कराई है। इस दौरान बिग बॉस दोनों से एक-दूसरे के अचानक हुए हृदय परिवर्तन वजह भी पूछते हैं, जिस पर दोनों अपना-अपना पक्ष रखते हैं। हालांकि बाद में जब गॉसिप के लिए शालीन बिग बॉस से बात करने कन्फेशन रूम में पहुंचते हैं तो वह इस बात का खुलासा करते हैं कि टीना को उनसे प्यार हो गया है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं कर रही हैं।

Drishyam 2: दृश्यम 2 से पहले तीन बार साथ नजर आ चुके हैं अजय देवगन-अक्षय खन्ना, जानें इन फिल्मों का हाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: shalin bhanot reveals that tina dutta is in love with him in front of bigg boss
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं लेटेस्ट एपिसोड में गोरी नागोरी टीना और शालीन की अदला-बदली हुई रिंग भी नोटिस कर लेती हैं। दरअसल शालीन एक काले रंग की अंगूठी पहनते हैं, जिसे उन्होंने टीना को भी दी। टीना के हाथ में अंगूठी देख जब गोरी उन से पूछती है कि यह रिंग उनके पास कहां से आई। तो टीना बात घुमाते हुए कहती हैं कि वह उनकी ही रिंग है, लेकिन जब वही रिंग गोरी शालीन के हाथों में देखती हैं तो वह हंसकर वहां से चली जाती हैं। टीना और शालीन के इस कनेक्शन को देख यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस के इस सीजन में जल्द ही एक नई जोड़ी देखने को मिल सकती है।

 Mukhbir: फिर पलटे जाएंगे भारत के इतिहास के पन्ने, स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का धांसू टीजर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed