फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा के कमेंट को सुन आग बबूला हुए प्रियंका-अंकित, कहा- आपके ऐसे संस्कार…

Sat, 15 Oct 2022 02:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 15 Oct 2022 02:15 AM IST
सार

शुक्रवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को हर बार कुछ ना कुछ मसालेदार और मजेदार देखने को मिलता है। पूरे हफ्ते घर में हुए विवादों का हिसाब-किताब लेकर शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से रूबरू होते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Priyanka chaudhary and Soundarya Sharma get into a catfight in front of salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शुक्रवार को प्रसारित होने वाले बिग बॉस के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को हर बार कुछ ना कुछ मसालेदार और मजेदार देखने को मिलता है। पूरे हफ्ते घर में हुए विवादों का हिसाब-किताब लेकर शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से रूबरू होते हैं। हालांकि शो के इस सीजन से घरवालों से सलमान के रूबरू होने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां अभिनेता टीवी के जरिए घरवालों से बातचीत करते थे, तो वहीं अब सलमान खुद घर के अंदर जाकर सभी सदस्यों से मुखातिब होते हैं। इसी क्रम में बीते एपिसोड में सलमान एक बार फिर घर के अंदर सभी सदस्यों से मिलने पहुंचे।

Bigg Boss 16: Priyanka chaudhary and Soundarya Sharma get into a catfight in front of salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

घर के अंदर पहुंचे सलमान खान ने इस दौरान ना सिर्फ घरवालों के बीच कुछ टास्क कराए, बल्कि सबके सामने एक-दूसरे की असलियत भी लाई। दरअसल, अभिनेता ने एक सेग्मेंट के दौरान घरवालों को टास्क दिया कि वह उनके लिए कही गई बातों से यह अंदाजा लगाएं कि घर के किस सदस्य ने उन पर यह कमेंट किया है। इस दौरान सलमान ने प्रियंका को लेकर सौंदर्या के कहे एक कमेंट को दोहराया, जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच जमकर कैटफाइट देखने को मिली।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में गुम हुए अब्दु रॉजिक, परेशान घरवालों का ढूंढ-ढूंढकर हाल बेहाल

Bigg Boss 16: Priyanka chaudhary and Soundarya Sharma get into a catfight in front of salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

प्रियंका से सलमान खान ने कहा कि घर के किसी सदस्य ने उनके लिए यह बात कही है कि अंकित की मां अपना गला दबा लेंगी अगर प्रियंका उनके घर की बहू बनती है। अपने लिए कहे गए इन शब्दों को सुन प्रियंका जहां हैरान रह गईं तो वहीं अंकित भी इसे सुन काफी नाराज हुए। बाद में जब इस बात का खुलासा हुआ कि प्रियंका के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल सौंदर्या ने किया है तो अंकित उन पर काफी नाराज हुए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सौंदर्या के संस्कारों पर भी सवाल उठा दिया।

Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट को लगाई फटकार, कहा- तुमने मेरी बेटी का तमाशा बनाकर रख दिया है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Priyanka chaudhary and Soundarya Sharma get into a catfight in front of salman khan
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

वहीं, दूसरी तरफ अपने लिए ऐसी बातें सुन प्रियंका भी आग बबूला हो गईं, जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियां सलमान खान के सामने ही एक-दूसरे से बहस करने लगीं। अंत में इस बात से आहत प्रियंका फूट-फूट कर रोने लगीं, जिसके बाद उनके दोस्त अंकित उन्हें शांत कराते नजर आए। इस दौरान प्रियंका की हालत इतनी खराब हो गई कि वह रोते-रोते यह भी कहती दिखीं कि वह सांस नहीं ले पा रही हैं। इसके बाद अंकित उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि उन्हें ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल भी रोना नहीं चाहिए।

Robbie Coltrane: हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड' का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed