कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को इस में कई तरह के धमाल देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर के सदस्यों के बीच अब मनमुटाव और तकरार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला। दरअसल, दर्शकों को घर के सदस्यों के बीच हो रही नोकझोंक देखने को मिल रही है, जो अब इस शो को काफी दिलचस्प बना रहा है।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
हाल ही में प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री टीना दत्ता और अर्चना गौतम के बीच कैट फाइट देखने को मिली। खास बात यह थी कि दोनों अभिनेत्रियों के बीच हुई इस नोकझोंक का शिकार अभिनेता गौतम विग हो गए। दरअसल, कैप्टेंसी को लेकर हुए टास्क के बाद टीना और अर्चना के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान गौतम विग दोनों अभिनेत्रियों के बीच बुरी तरह फंस गए, जिसके बाद उनका हाल बेहाल हो गया।
Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!
3 of 4
गौतम विग
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना से हुई नोकझोंक के बाद टीना अभिनेता को अपने साथ चलने के लिए उठाने लगी। इस पर दूसरी तरफ से अर्चना भी गौतम को टीना के साथ जाने से रोकती नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच फंसे अभिनेता यह तय नहीं कर पा रहे थे कि वह किसके साथ जाए। ऐसे में वह उठकर बीच में पड़ी कुर्सी पर जा बैठे। गौतम के इस रवैये को देख जहां टीना उनसे नाराज हो गईं और उनसे कभी बात ना करने की कसम खाती दिखीं तो वहीं अर्चना ने भी गौतम को चमचा कहते हुए कहा कि आज के बाद कभी ऐसी चमचागिरी ना करें।
Bollywood: इन सितारों के बेतुके बयानों ने किया हैरान, किसी पर आएगा गुस्सा तो कभी हंसते-हंसते होंगे परेशान
4 of 4
निमृत कौर
- फोटो : Social media
इसके अलावा शो के बीते एपिसोड में दर्शकों को एक और ट्विस्ट देखने को मिला। दरअसल, घर में लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन से नाराज बिग बॉस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने घर की कैप्टन निमृत कौर को जमकर फटकार लगाई। नियमों के उल्लंघन के लिए निमृत की क्लास लगाते हुए बिग बॉस ने उन्हें तुरंत कैप्टेंसी से भी बर्खास्त कर दिया। हालांकि इसके साथ ही बिग बॉस ने अभिनेत्री को कैप्टेंसी बचाने का एक मौका भी दिया। बाद में कैप्टेंसी के लिए शालीन भनोट संग हुई प्रतियोगिता में निमृत विजयी हुईं और अपनी कैप्टेंसी बचाने में भी सफल रहीं।
Amitabh Bachchan: 70 के दशक के हिट मशीन थे अमिताभ बच्चन, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बने बॉलीवुड के शहंशाह