चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 में नजर आईं अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस शो के बाद से वह काफी व्यस्त हैं। हाल ही में निमृत का नया गाना 'जिहाले-ए-मिस्किन' भी रिलीज हुआ है। इसमें उनके काम की खूब वाहवाही हो रही है। मगर, दूसरी तरफ इन दिनों निमृत ट्रोल्स के निशाने पर भी रहीं। इसकी वजह रही उनकी मंडली! दरअसल निमृत ने सोशल मीडिया पर अपनी मंडली के साथ तस्वीर साझा नहीं की, इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। जिस बारे में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
Nimrit Kaur: मंडली के साथ तस्वीर साझा नहीं करने पर निमृत कौर ने दी सफाई, बोलीं- दोस्ती को दिखावे की जरूरत नहीं
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान निमृत कौर से पूछा गया कि कुछ नया साइन करने के लगातार दबाव के बीच वह अपनी पसंद कैसे बना लेती हैं? इस पर निमृत ने कहा, 'मैंने कड़ी मेहनत की, फिर सब छोड़कर मैं यहां आई और अपना करियर शुरू किया। इसका मतलब यह है कि मैं यहां कितना होना चाहती हूं। यह जुनून से ज्यादा था। मैं वास्तव में एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी और इस जगह में होना चाहती थी। सच कहूं तो मैं लाइफ को कैसे देखती हूं, मैं वास्तव में अपने पीछे ऐसा काम छोड़ना चाहती हूं कि 30-40 साल बाद भी उस पर गर्व किया जाए।'
बातचीत के दौरान निमृत ने शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, एमसी स्टेन, साजिद खान और अब्दु रोजिक के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी चर्चा की। निमृत ने कहा कि उन्हें इस बात पर बेहद गुस्सा आता है, जब उन्हें बेवजह कहा जाता है कि आपने उसे या इसे विश नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब कहा जाता है कि तुमने ये नहीं किया, वो नहीं किया...तो बहुत गुस्सा आता है। यह बहुत बचकाना लगता है। मुझे लगता है कि भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोगों ने हमें प्यार दिया है और उनकी भावनाएं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब आपकी दोस्ती सच्ची होती है तो आपको बिगुल बजाने की जरूरत नहीं है।'
Anurag Kashyap: 'केनेडी' के लिए क्यों परफेक्ट थीं सनी लियोनी? अनुराग कश्यप ने बताई यह बड़ी वजह
निमृत का कहना है, 'मुझे उनके लिए सोशल मीडिया पर स्टोरीज डालने की जरूरत नहीं है। मैं वहां एक्टिव नहीं हूं। अगर मैं एक दोस्त हूं तो मुझे उस दोस्त के लिए सार्वजनिक रूप से पेश आने की जरूरत नहीं है। मैं एक दोस्त हूं और हर वक्त दोस्त की जरूरत की घड़ी में उसके साथ खड़ी मिलूंगी।' निमृत ने बताया कि मंडली के अन्य सदस्यों के साथ फोटो पोस्ट नहीं करने के लिए उन्हें ट्रोल किया जाता है, लेकिन अब वह उनसे प्रभावित नहीं होतीं।
Deepak Kingrani Exclusive: मैं किसी फिल्म स्कूल नहीं गया, इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने मुझे तकनीक सीखने में मदद की
एक्ट्रेस ने कहा, 'कभी-कभी गुस्सा आता है, मेरी तो इतनी ट्रोलिंग करते हैं। सवाल उठाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस समय मेरी लाइफ में क्या हो रहा है? क्या होगा अगर मैं उस समय ठीक नहीं हूं या मैं किसी और चीज में बिजी हूं। हो सकता है कि मैं उस समय कहीं काम कर रही हूं। भले ही मैं शारीरिक रूप से वहां मौजूद नहीं हूं, लेकिन जरूरत में दोस्तों के साथ हूं।' निमृता का कहना है, 'अब मैंने सोचना छोड़ दिया है और यह ठीक है। ट्रोल करना है कर लो।'
Akshay Kumar: फिल्म ‘सेल्फी’ के मजदूरों को अब तक नहीं मिला वेतन, यूनियन ने दिया बायकॉट का अल्टीमेटम