टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। यह शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे ही इस में बवाल और हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। शो के फिनाले में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य जी- तोड़ मेहनत करते रहे हैं। इसी बीच शो के बीते हफ्ते घर में हुए हंगामे की बाद इस वीकेंड सलमान खान एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट से रूबरू होने पहुंचे।
इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को शो में बतौर मेहमान नजर आईं खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी और सिंगर कनिका कपूर। शो में पहुंचे इन दोनों ही मेहमानों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। यहीं नहीं इस दौरान सनी लियोनी, सलमान के साथ उनकी फिल्म का सीन रिक्रिएट करती भी नजर आईं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में पहुंचीं सनी लियोन और कनिका कपूर सलमान खान के साथ एक मजेदार गेम खेलती नजर आईं। इस दौरान कनिका ने सलमान और सनी के सामने बास्केट रखते हुए उन बास्केट में दूर से बॉल डालने को कहा। हर एक बॉल बास्केट में डालने पर सनी और सलमान को कनिका के दिए टास्क को पूरा करना था।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कनिका ने सलमान को टास्क दिया कि उन्हें एक गाना गाते हुए हंसते हंसते रोना है। कनिका का टास्क करते हुए सलमान मशहूर गाने रोते- रोते हंसना सीखो को गुनगुनाते नजर आए। इस दौरान सलमान सबसे पहले हंसते हुए यह गाना गाते दिखाई दिए। इसके बाद वह अचानक ही रोने लगे। सलमान को रोता देख कनिका कपूर उन्हें चुप कराती दिखाई दी।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कनिका ने सलमान और सनी को उनकी फिल्म दबंग का एक सीन रीक्रिएट करने को कहा। इस सीन को करते हुए सलमान ने सनी को बॉल देते हुए कहा यह बोल हम तुम्हें प्यार से दे रहे हैं, रख लो वरना थप्पड़ मार कर भी दे सकते हैं। सलमान की यह बात सुनते ही सनी लियोनी डरते हुए बड़े ही प्यार से कहती हैं थप्पड़ मत मारो। सनी का यह जवाब सुन सलमान खान की हंसी छूट गई। इसके बाद सनी दबंग फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए कहती हैं, थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब बॉल से लगता है।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इसके बाद सलमान खान और सनी लियोन सलमान खास और करिश्मा कपूर के मशहूर गाने प्यार दिलों का मेला है पर डांस करते भी नजर आए। वहीं सलमान के साथ मस्ती करने के बाद एक्ट्रेस सनी लियोन और सिंगर कनिका कपूर घरवालों के साथ भी जमकर मस्ती करती नजर आईं।