फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Salman Khan made a grand entry while dancing on Jungle Hai Midnight Hai Jai Bhanushali became the first member of the show

Bigg Boss 15: जंगल है आधी रात है पर डांस करते हुए सलमान खान ने की ग्रैंड एंट्री, शो के पहले सदस्य बनें जय भानुशाली

Sat, 02 Oct 2021 10:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan made a grand entry while dancing on Jungle Hai Midnight Hai Jai Bhanushali became the first member of the show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के सबसे चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार कर रहे दर्शकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिग बॉस 15 का आज रात से आगाज हो गया है। शो का प्रीमियर एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट किया गया। शो की शुरुआत जंगल की तरह बने घर की झलक के साथ की गई। इस दौरान शो के होस्ट सलमान अपनी फिल्म बीवी नंबर. 1 के मशहूर गाने जंगल है आधी रात है पर डांस करते नजर आए।

विज्ञापन

 

सलमान खान ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में शो के प्रीमियर एपिसोड एंट्री मारी। इस दौरान सलमान अपने फेमस गाने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत गाने पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही सलमान ने बताया कि इस बार घर में होगा विथ नो चार दीवार।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan made a grand entry while dancing on Jungle Hai Midnight Hai Jai Bhanushali became the first member of the show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सलमान ने शो के पहले  प्रतिभागी का परिचय कराया। शो के पहले प्रतिभागी के तौर पर एक्टर जय भानुशाली ने ङर में एंट्री मारी। जय ने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस करते हुए शो में ग्रैंड एंट्री की। लाल रंग की जैकेट पहने जय  भानुशाली ने घर में जाते ही पूरी घर देखा।

Bigg Boss 15: Salman Khan made a grand entry while dancing on Jungle Hai Midnight Hai Jai Bhanushali became the first member of the show
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान सलमान से बात करते हुए जय भानुशाली ने खुद को इस जंगल का शेर बताया और कहा कि या तो वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो जाएंगे या फिर शो जीत के जाएंगे। इस दौरान सलमान और जय भानुशाली काफी मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan made a grand entry while dancing on Jungle Hai Midnight Hai Jai Bhanushali became the first member of the show
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही शो में जय को खेल के लिए तैयार करते हुए सलमान ने बताया कि यह शो बिल्कुल आसान नहीं होगा। ऐसे में उन्हें काफी संभलकर इस गेम को खेलना होगा। इसके अलावा सलमान ने जय भानुशाली का विश्व सुंदरी से भी परिचय कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed