सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाना वाले रियलिटी शो बिग बॉस 15 में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि इसकी टीआरपी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है और फैंस बहुत सारी बातों पर नाराजगी भी जता रहे हैं। ऐसे में मेकर्स हर तरह की कोशिश में लगे हुए हैं कि शो को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाया जाए। ऐसे में खबर आ रही है कि बिग बॉस के मेकर्स शो में ढेर सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने वाले हैं।
घर में होने वाली हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री
अगर ऐसा हो जाता है तो घर में खूब तमाशा, रोमांस और लड़ाई झगड़े देखने को मिलेंगे। ऐसे में शो की टीआरपी में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। खबरों की मानें तो मेकर्स और सलमान खान ने फैसला किया है कि घर में सात वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी और घर में बचे सदस्यों की नींद एक बार फिर उड़ेगी।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सात सदस्यों में कुछ बिग बॉस ओटीटी के होंगे, कुछ नए और घर से निकाले गए कंटेस्टेंट वापस लाए जाएंगे। अफसाना खान को शो से बाहर कर दिया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि वह चैनल के हेड्स और क्रिएटिव्स से बात कर रही हैं और शो में शामिल हो सकती हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors Tv
साथ ही डोनल बिष्ट और विधि पांड्या के भी लौटने की बात सामने आ रही है। दरअसल इससे पहले जब भी मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है शो की टीआरपी में इजाफा हुआ है। कई बार तो मेकर्स जानबूझकर ऐसे ही कंटेस्टेंट्स को शो में लाते हैं जिनका घर में रह रहे सदस्यों से पंगा चल रहा होता है। ऐसे में दर्शकों को शो देखने में काफी आनंद आता है।
4 of 5
सारा खान-अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ वाइल्ड कार्ड एंट्री ही नहीं शादियां भी करवाई गई हैं। बिग बॉस-4 में सारा खान का उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के साथ निकाह पढ़ा गया था। इस दौरान पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सारा अली खान के माता-पिता ने भी शो में शिरकत की थी। शादी को धूमधाम के साथ मनाया गया था।
5 of 5
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। वह शो में सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली कंटेस्टेंट में से एक थीं। शो में उनके ब्वॉयफ्रेंड और लिव इन पार्टनर विक्रांत सिंह से उनकी धूमधाम से शादी करवाई गई थी। दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ मंडप में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। शादी में मोनालिसा की मां और विक्रांत की बहन के साथ साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर निरहुआ और आम्रपाली भी मौजूद थे।