फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान की डांट से रोतीं शमिता शेट्टी को संभालने पहुंचे करण कुंद्रा, नाराज हुईं तेजस्वी प्रकाश

Sun, 02 Jan 2022 02:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundrra came to handle Shamita Shetty weeping at Salman scolding Tejashwi Prakash got angry
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

टेलीविजन के विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले करीब आ रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे सदस्यों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता दिखाई दे रहा है। शो के फिनाले में अब एक हफ्ते बाकी रह गया है। ऐसे में इस सीजन के फाइनलिस्ट का नाम तय करने के लिए बिग बॉस सभी घर वालों को लगातार मौके भी दे रहे हैं। फिनाले में पहुंचने के लिए दिए गए टास्क के दौरान घर वाले एक- दूसरे के खिलाफ होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में घर वालों के रिश्तो में भी खटास आती दिखाई दे रही है। शो के बीते एपिसोड्स में लव बर्ड करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में भी कई बार मनमुटाव देखने को मिले।

loader

दोनों की बीच जारी लड़ाई और गलतफहमी के बाद आखिरकार करण और तेजस्वी का रिश्ता एक बार फिर धीरे-धीरे पहले की तरह सामान्य हो रहा था। लेकिन शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार यपिरदोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिला। दरअसल वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा से नाराज नजर आईं, जिसकी वजह से दोनों दूसरे से नोकझोंक करते दिखाई दिए।

Bigg Boss 15: Karan Kundrra came to handle Shamita Shetty weeping at Salman scolding Tejashwi Prakash got angry
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

वीकएंड का वार एपिसोड के तहत घरवालों से मुखातिब हुए सलमान खान ने सभी घर वालों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान सलमान ने सदस्यों को लगातार टास्क रद्द करने के लिए खूब खरी-खोटी भी सुनाई। हालांकि, सलमान ने सबसे ज्यादा शमिता शेट्टी और अभिजीत बिचुकले की क्लास लगाई। टास्क रद्द करने से नाराज सलमान खान ने सभी सदस्यों को टॉप 5 कंटेंस्टेंट्स के नाम लेने को कहा। ऐसे में घर वालों के बताए कंटेस्टेंट्स को छोड़ सलमान ने बाकी सभी सदस्यों को शो से बाहर जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundrra came to handle Shamita Shetty weeping at Salman scolding Tejashwi Prakash got angry
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

इस पर सलमान की बात सुनते ही शमिता शेट्टी, अभिजीत बिचुकले समेत अन्य सदस्य घर से बाहर जाने के लिए तैयार हो गए। शमिता और अभिजीत के इस रवैए से नाराज सलमान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। हालांकि इस दौरान शमिता के बार- बार बीच में ही काटने पर सलमान ने गुस्से में उन्हें डांट लगा दी। सलमान की डांट सुनते ही शमिता शेट्टी भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

Bigg Boss 15: Karan Kundrra came to handle Shamita Shetty weeping at Salman scolding Tejashwi Prakash got angry
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

सलमान की बातों से नाराज शमिता रोते हुए अपना पक्ष रखने की कोशिश करती दिखाई दीं। हालांकि बाद में उनकी बात ना समझ पाने पर वह निशांत और प्रतीक पर अपना गुस्सा निकालती नजर आईं। इसके बाद शमिता बाथरूम एरिया में अकेले में काफी देर तक रोती रहीं, जिसके बाद करण कुंद्रा वहां पहुंचकर उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundrra came to handle Shamita Shetty weeping at Salman scolding Tejashwi Prakash got angry
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

भावुक हुईं शमिता को करण का संभालना उनकी करीबी मित्र तेजस्वी को कुछ खास पसंद नहीं आया। शमिता से बात करने और उन्हें संभालने के लिए तेजस्वी करण से नाराज हो गईं। जिसके बाद करण अपना पक्ष रखते हुए उन्हें समझाते नजर आए कि वह बाथरूम एरिया में कचरा फेंकने गए थे। हालांकि करण का कोई भी पक्ष तेजस्वी को मनाने में सफल नहीं रहा। वहीं, तेजस्वी के इस बर्ताव से करण भी काफी चिढ़ते नजर आए।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed