टीवी के हैंडसम हंक कहे जाने वाले करण कुंद्रा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्हें 'कितनी मोहब्बत है' से घर घर में पहचान मिली इसके बाद वह कई शोज में नजर आए। लेकिन उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे। तो कभी बैड बॉय बन जाते हैं। लेकिन करण के तमाम अफेयर्स के बीच करण ने अब तक दो ही रिश्तों पर मोहर लगाई है। जब भी करण के फैंस को लगता है कि उनका चहेता स्टार जल्द ही अपने प्यार को रिश्ते का नाम देगा, तभी करण के ब्रेकअप की खबर आ जाती है। यहां तक की करण के ब्रेकअप के बाद उन पर धोखा देने तक के आरोप लगे हैं। करण ने हाल में ही बिग बॉस के घर में कदम रखते हुए कहा था कि वह प्यार की तलाश में घर में आएं हैं। हालांकि उन्हें बिग बॉस के घर में प्यार मिलेगा या नहीं ये तो बाद की बात है। लेकिन इससे पहले जानते हैं कौन थीं वो दो अभिनेत्रियां जिनका दिल करण ने तोड़ा था।
Bigg Boss 15: दो अभिनेत्रियों संग रिलेशनशिप में थे करण कुंद्रा, इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण की पहली मुलाकात कृतिका कामरा से सेट पर हुई थी। दोनों एक साथ टीवी के मशहूर शो 'कितनी मोहब्बत है' के लीड रोल में थे। दोनों के शो में जितने झगड़े होते थे। असल जिंदगी में दोनों उतने ही गहरे दोस्त बन गए थे। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान करके रख दिया। दरअसल, एक शो के दौरान करण ने कृतिका को राजीव खंडेलवाल के साथ किस करते देखा तो वह बौखला गए थे। जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ।
कृतिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों एक वक्त के बाद अपने अपने काम में इतने खो गए कि इस रिश्ते को संभाल नहीं पाए। वैसे भी हमने कभी शादी, बच्चे या भविष्य की कोई प्लानिंग नहीं की और ना ही उसपर बात की थी कभी। अचानक ही हमारे बीच सब खत्म हो गया। जिसके बाद कृतिका को संभलने में समय लग गया था।
करण और अनुषा दांडेकर
टेलीविजन जगत की मशूहूर होस्ट और वीजे अनुषा दांडेकर वहीं हैं जिनके साथ करण का नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा था। दोनों की लव स्टोरी और रिश्ते की वजह से वह साथ में कई शो होस्ट भी करने लगे थे। लेकिन अचानक ही करण ने अनुषा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। जिसके बाद अनुशा ने करण पर चीट करने का आरोप लगाया था।
अनुषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करण ने मेरे साथ धोखा किया है। ब्रेकअप के बाद परेशान हो गई थी। मैं उस वक्त काफी निराश और परेशान थी। लेकिन इन सब के बावजूद मैं आगे बढ़ी और सच्चाई को स्वीकार किया। वहीं करण ने अपनी सफाई में कहा था कि मैने किसी को कोई धोखा नहीं दिया है। जो होना था वह हो गया।