बिग बॉस सीजन 15 का आगाज बहुत ही शानदार रहा। जहां पहले के सीजन में कंटेस्टेंट्स को आसानी से घर में एंट्री मिल जाती थी तो वहीं इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स को पहले ही दिन से घर में अपने सरवाइवल के लिए एक लड़ाई लड़नी पड़ी। बिग बॉस ने पहले ही दिन अपना गेम शुरू कर दिया। जहां घर में प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को सारी सुख सुविधाएं मिली तो बाकी के कंटेस्टेंट्स को घर में बने जंगल में रहना पड़ रहा है। लेकिन बिग बॉस के घर में दो कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिन्हें जंगल में भी जगह न मिली।
Bigg Boss 15: इस सदस्य को बचाने के लिए ईशान सहगल ने लिया रिस्क, पहले ही दिन हुए बेघर होने के लिए नॉमिनेट
बिग बॉस ने सामने रखी चुनौती
बिग बॉस ने पहले ही दिन डॉनल बिष्ट और ईशान के सामने एक बड़ी चुनौती रखी जहां इन दोनों को घर के जंगल में जाने के लिए दोनों में से एक शख्स को पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना था। अगर दोनों ये निर्णय नहीं लेते तो दोनों ही पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते।
ईशान साइगल हुए नॉमिनेट
बिग बॉस के जंगल में एंट्री लेने से पहले ही ईशान सहगल नॉमिनेट हो गए। दरअसल डॉनल बिष्ट उन्हें ये बोलती हुई नजर आईं कि वह नॉमिनेट नहीं होना चाहती और उन्होंने पहले दिन ईशान का साथ दिया था और एक सही निर्णय लिया था। अगर आगे गेम में ये दोनों जाते हैं तो वो उनका सहयोग करेंगी। इसके साथ ही डॉनल ये कहती हुई भी नजर आईं कि उन्हें भी उनके साथ सही निर्णय लेना चाहिए, जिसके बाद ईशान ने खुद को नॉमिनेट कर दिया।
घर में दिखी दोनों की बॉंडिंग
स्टेज से ही दोनों के बीच एक अच्छी बॉंडिंग देखने को मिली। जिसके बाद जंगल में भी डॉनल और ईशान ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और जब इन दोनों ने बिग बॉस के घर के जंगल में आए तो घर वालों ने इन दोनों को निशाना बनाया और दोनों की सबसे कम मजेदार सदस्य कहा।
ईशान ने डॉनल को दी सलाह
घरवालों के निशाने पर आने के बाद डॉनल और ईशान गार्डन में बातचीत करते हुए नजर आए। जहां ईशान ने डॉनल को ये सलाह दी कि वो अपना गेम थोड़ा अप करें और चुपचाप ना रहकर लोगों से बातचीत करें और बॉंडिंग बढ़ाए। ईशान डॉनल से ये कहते हुए भी नजर आए कि उन्हें विधि से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन डॉनल के साथ उनकी एक अच्छी बॉंडिंग बनी है। अब इस हफ्ते ईशान घर से जाते हैं या फिर रह जाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।