बिग बॉस 14 वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शनिवार को सलमान खान कई कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में कई मनोरंजक चीजें देखने को मिलीं। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान कई खुलासे करते दिखें।
‘बिग बॉस 14’ में सलमान खान ने जान कुमार सानू की असलियत लाई सामने, निक्की तंबोली रह गईं हैरान
प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि जान कुमार सानू जो दोस्ती का दावा करते नजर आ रहे हैं वो निक्की तंबोली के पीठ पीछे अलग बातें करते हैं। जान नहीं चाहते थे कि निक्की तंबोली घर की कप्तान बनें। सलमान जब ये बातें बताते हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं।
सलमान खान कहते हैं कि 'तीन हफ्ते में सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे किस आदमी ने किए हैं। यह किसने कहा कि मैं पागल थोड़ी हूं जो निक्की को कैप्टन बनने दूंगाl’ इसके बाद रुबीना जवाब देती हैं कि यह बात जान ने कही थीl निक्की जान का यह रूप देखकर हैरान रह जाती हैं और कहती हैं कि अब सफाई देने का कोई मतलब नहीं है।
वीडियो में सलमान खान के खुलासे के थोड़ी देर बाद निक्की बाथरूम में चली जाती हैं। इसके बाद जान भी उनके पीछे-पीछे जाते हैं। हालांकि निक्की उनकी बात को सुनना नहीं चाहती हैं। बता दें कि घर का कैप्टन बनने के लिए निक्की तंबोली अपने सबसे करीबी दोस्त जान, निशांत सिंह मल्कानी और राहुल वैद्य से अनुरोध करती हैं कि वह उनको घर का कैप्टन बनाएं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
जान और निशांत नहीं चाहते कि निक्की तंबोली घर की कैप्टन बनें। क्योंकि उन दोनों को लगता है कि निक्की गुस्से में या सामने वाले से बदला लेने के लिए उसे परेशान कर सकती हैं। इस बात को जान और निशांत राहुल को भी समझाते हुए दिखाई दिए। साथ ही निक्की को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना चाहते हैं।