फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के घर पोछा लगाते नजर आए सलमान खान, अगले महीने शुरू होने जा रहा शो का नया सीजन

Sun, 16 Aug 2020 12:59 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 16 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan mops the floor for in the show promo
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी के लड़ाई झगड़े वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की शुरूआत किस तारीख से होनी है, फिलहाल यह तो तय नहीं है। लेकिन, ये शो सितंबर में ही शुरू होगा, इसकी खबर पक्की है। चैनल ने इस शो के चहेते होस्ट सलमान खान की एक प्रोमो तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर लोगों के अंदर उत्साह भी पैदा कर दिया है। 

Bigg Boss 14 Salman Khan mops the floor for in the show promo
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अनोखे कलेवर की वजह से यह शो पूरे देश में लाखों का पसंदीदा है। लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस शो को सिर्फ दबंग अभिनेता सलमान खान के लिए देखते हैं। चैनल की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो में सलमान खान फर्श पर पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 14 Salman Khan mops the floor for in the show promo
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

यह कुछ ऐसा है जो इस लॉकडाउन में बड़े-बड़े अभिनेताओं को भी अपने घर पर करना पड़ा है। इस फोटो के साथ शो का प्रमोशन करते हुए सलमान ने कहा, 'घर और काम के बीच में इस समय हर कोई घर पर ऊब गया है। लेकिन, चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि, आपकी जिंदगी में फिर से बदलाव लाने के लिए 'बिग बॉस' का नया सीजन आ रहा है। इसका मनोरंजन आपको उबाऊ जिंदगी से बाहर निकालेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan mops the floor for in the show promo
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस को शो हर बार की तरह अपने तय समय अक्टूबर के पहले सप्ताह में नहीं, बल्कि उससे पहले यानी सितंबर में ही शुरू करने की बात तय हो चुकी है। शो की इस बार थीम भी कुछ कुछ जंगल जैसी होने वाली है। साथ ही देश के माहौल को समझते हुए कोरोना महामारी से निपटने के भी पूरे इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan mops the floor for in the show promo
बिग बॉस 13 विजेता: सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' के अब तक 13 सीजन हो चुके हैं। ज्यादातर सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है जिसकी वजह से दर्शक इस शो को और भी ज्यादा पसंद करते रहे हैं। 'बिग बॉस' सीजन 13 का खिताब टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। 

पढ़ें: अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गए थे डेविड धवन, गोविंदा के साथ किया सबसे ज्यादा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed