'बिग बॉस 14' में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है तभी से एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। राखी सावंत अपनी हरकतों से सभी को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। लेकिन अपनी इस मस्ती और मजाक के बीच राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई राज खोलती रहती हैं। अब हाल ही में राखी ने मां बनने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने एक खुलासा भी किया है।
2 of 6
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल बिग बॉस के सोमवार के एपिसोड में राखी सावंत सोनाली फोगाट के साथ बातचीत कर रही होती हैं। राखी, सोनाली को इस दौरान अपने पति के बारे में भी बताती हैं। ये सब बताते हुए राखी कुछ इमोशनल हो जाती हैं। इसी बीच राखी बताती हैं कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए हैं और उन्हें एक डोनर की तलाश है।
3 of 6
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी, सोनाली से बात करते हुए कहती हैं, 'सालों हो गए, मेरी जिंदगी में अभी तक कोई नहीं आया। एक ब्वॉयफ्रेंड था अभिषेक। मैं अभिनव और रुबीना के बीच में नहीं आना चाहती। उनकी जिंदगी खुशी से भरी रहे, बस मैं अभिनव का एक कटोरी प्यार पाना चाहती हूं।' इसके बाद राखी ने मां बनने की इच्छा भी जताई।
4 of 6
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी ने आगे कहा कि, 'मैंने अपने एग्स संभाल कर रख लिए हैं। कोई सही डोनर मिल जाएगा तो मैं मां बन जाउंगी।' इसके बाद राखी बातों ही बातों में अभिनव की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'इसकी पत्नी और फैमिली को बाहर जाकर पूछूंगी कि अगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है तो डोनर बन जाए। फिर मैं मां बन सकती हूं।'
5 of 6
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत ने इस दौरान अपने पति रितेश के बारे में भी बात की। उन्होंने सोनाली को बताया कि उनकी शादी तो हुई है पर ये नहीं होने के बराबर ही है। राखी कहती हैं कि उनके पति रितेश कभी पब्लिक के सामने नहीं आएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि रितेश की कोई वजह है जिसके कारण वो उन्हें (राखी को) दुनिया के सामने नहीं अपनाएंगे।