{"_id":"5fcc73ed35af5d7117525664","slug":"bigg-boss-14-here-most-controversial-contestant-who-evicted-due-to-salman-khan-and-makers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: इन कंटेस्टेंट ने की थी ऐसी हरकत, भड़के सलमान खान ने दिखा दिया था बाहर का रास्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: इन कंटेस्टेंट ने की थी ऐसी हरकत, भड़के सलमान खान ने दिखा दिया था बाहर का रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस
- फोटो : कलर्स टीवी
Link Copied
बिग बॉस 14 के फिनाले वीक में डबल एविक्शन हो सकता है। बीते दिन प्रसारित एपिसोड में जहां निक्की तंबोली घर से बेघर हो गईं तो वहीं राहुल वैद्य को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। राहुल का एविक्शन छह दिसंबर को प्रसारित होगा। सामने आए प्रोमो में यह दिखाया गया है कि शो में कम दिलचस्पी लेने की वजह से सलमान खान राहुल वैद्य से नाराज हो जाते हैं और वह उनसे घर से चले जाने के लिए कहते हैं। बिग बॉस के पहले के भी सीजन पर नजर डालें तो कई सदस्य रहे हैं जो सलमान खान की नाराजगी का शिकार हुए हैं और बगैर वोट आउट के उन्हें बाहर कर दिया गया। तो चलिए ऐसे ही सदस्यों पर एक नजर डालते हैं।
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। दोनों के बीच जमकर झगड़े हुए। इसने शो को टीआरपी भी दिलाई थी। इसी बीच मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपेन से मारा था। हिंसा के आरोप के चलते जल्द ही उनकी शो से विदाई कर दी गई।
3 of 7
जुबैर खान
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट जुबैर खान एक कॉमनर के तौर पर पहुंचे थे। पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे। जब सलमान खान को उनका वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रियांक शर्मा
- फोटो : कलर्स टीवी
सीजन 11 में ही प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका नतीजा ये रहा कि सलमान खान ने प्रियांक को शो से निकाल दिया हालांकि बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी एंट्री हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका जग्गा
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस सीजन 10 में हिस्सा लेने वालीं प्रियंका जग्गा अभी तक की सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक हैं। प्रियंका जग्गा दूसरे कंटेस्टेंट को गालियां देने के अलावा उन पर लगातार निजी टिप्पणी कर रही थीं। सलमान ने प्रियंका को घर से निकालते हुए कहा था कि अगर प्रियंका कभी इस शो में या फिर कलर्स टीवी पर आईं तो वे इस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।