'बिग बॉस' के वीकेंड का वॉर एपिसोड में बीते दिन सलमान खान ने गाना 'कभी तू छलिया लगता है' के साथ एंट्री की। शो की शुरुआत में सलमान आरती और देवोलीना का नाम लेकर उनसे कहते हैं कि दोनों घर से बाहर होंगे क्योंकि दोनों को बराबर वोट मिले हैं। हालांकि सलमान उनसे कहते हैं शो के आखिर तक वो एंजॉय करें।
शुरुआत में आसिम और सिद्धार्थ अपनी समस्याएं सुलझाने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद सलमान के साथ स्टेज पर सिद्धार्थ के दोस्त जय भानुशाली, रश्मि की दोस्त माही विज, शेफाली के पति पराग त्यागी, पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी और आसिम रियाज के भाई उमर पहुंचे। इन मेहमानों ने अपने कंटेस्टेंट के पक्ष में राय रखी।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
रणविजय सिंह घरवालों को 'बीबी सितारे' नाम का टास्क देते हैं। इसमें वह घरवालों को जोड़ियों में बुलाते हैं और उनसे कहते हैं कि आपसी सहमति से घर के उस कंटेस्टेंट की तस्वीर हटा दें जो घर में डिजर्विंग नहीं है। इस टास्क में सबसे पहले वो माहिरा और हिमांशी को बुलाते हैं। दोनों ने आसिम की तस्वीर नष्ट की।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
इसके बाद रणविजय भाऊ और देवोलीना को बुलाते हैं। दोनों आपसी सहमति से माहिरा का नाम लेते हैं और देवोलीना उनकी फोटो फाड़ देती हैं। इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली और शहनाज, हिमांशी के नाम पर सहमत होती हैं उनका फोटो नष्ट करती हैं। इसके बाद आसिम और विशाल की जोड़ी आती है जो रश्मि का नाम लेते हैं।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
रणविजय, सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को किसी का नाम लेने के लिए कहते हैं वो देवोलीना के नाम पर सहमत होते हैं और उनकी तस्वीर नष्ट करते हैं। इसके बाद रश्मि और आरती पहुंचते हैं जो पारस का नाम लेती हैं। इस तरह टास्क खत्म होने के बाद बीबी के सितारे पांच कंटेस्टेंट जीत जाते हैं। इनमें शहनाज, सिद्धार्थ, शेफाली, आरती, भाऊ और विशाल हैं। घर के जीते हुए कंटेस्टेंट को रणविजय बिरयानी ऑफर करते हैं।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
सलमान घरवालों को फिर से टास्क देते हैं। वो कहते हैं कि घरवालों को कुछ ऐसे स्टेटमेंट सुनाए जाएंगे जो उनके बारे में घर के सदस्यों ने कहे हैं। उन्हें उस कंटेस्टेंट का अनुमान लगाना होगा और मुंह पर स्प्रे करना होगा। इस टास्क में जहां कुछ घरवालों ने सही अनुमान लगाया तो वहीं कुछ गलत साबित हुए। इसके बाद सलमान एविक्शन का एलान करते हैं और बताते हैं कि आरती-देवोलीना को बिग बॉस के गेट के पास जाना होगा और गेट खुलने पर वहां से एक हाथ आएगा जिस पर उस कंटेस्टेंट का नाम लिखा होगा जिसे बाहर जाना है। आरती-देवोलीना गेट के पास कुछ देर तक खड़े रहते हैं लेकिन गेट नहीं खुलता है जिसके बाद बिग बॉस एलान करते हैं कि इस हफ्ते कोई भी बेघर नहीं होगा।