सलमान खान के शो बिग बॉस 13 का आज पहला वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ मस्ती करने के अलावा उनकी क्लास भी ली। सलमान ने घर के सभी सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' के दौरान आरती और शेफाली के बीच हुए विवाद को सलमान खान ने खत्म किया।
Bigg Boss 13: सलमान खान की बहुओं को लताड़-पिकनिक मनाओ, शेफाली के लिए बजाई ताली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेफाली ने 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' के दौरान आरती से सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती हैं। शेफाली कहती हैं- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच? सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ? बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने आरती और शेफाली के इस मतभेद को खत्म किया।
Humaari sweet aur jhalli #ShehnaazGill ko attention chahiye toh sirf apni beauty aur attitude ke liye!
Unhe dekhte rahiye on #BiggBoss13 every Mon-Fri, 10:30 PM & Sat-Sun, 9 PM.
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/rBjI3Sibt3
इसके अलावा सलमान ने शेफाली उस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी तारीफ की जब वह घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लेती हैं। सलमान ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा अच्छा हुआ तुम बाकियों की तरह भेड़ चाल नहीं चलीं। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई की भी जमकर क्लास ली। 'बिग बॉस 13' में भी प्रशंसक सितारों से सवाल करते नजर आए।
'वीकेंड का वार' में एक कॉलर ने सवाल टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य से सवाल किया। सवाल- आप कब बहू के अवतार से बाहर आएंगी? हम लोग कब आपको बेब के अवतार में देखेंगे? खास बात ये है कि वीकेंड का वार की शुरुआत में ही सलमान खान ने दर्शकों को बताया था कि इस बार बिग बॉस के घर से कोई भी बेघर नहीं होगा।
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' में पहले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचाया। इस पूरे हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड लेकर ने आज सलमान खान घरवालों से 'वीकेंड का वार' में मुलाकात की। यह 'बिग बॉस 13' का पहला 'वीकेंड का वार' है।