फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर में सिद्धार्थ ने शहनाज से की थी ऐसी हरकत, अभिनेत्री ने निकाला गुस्सा

Sat, 07 Dec 2019 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 Simmran K Mundi reaction when sidharth shukla stangle shehnaaz
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में सभी कंटेस्टेंट ने अच्छा खेल दिखाया जिसका नतीजा रहा कि शो टीआरपी लिस्ट में ऊपर बना हुआ है। इन कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती और नोक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज (#SidNaaz) दिया।

bigg boss 13 Simmran K Mundi reaction when sidharth shukla stangle shehnaaz
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ और शहनाज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसे अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी ने शेयर किया है। तस्वीरों में सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज का गला पकड़ा है। वहीं एक तस्वीर में वो शहनाज को जमीन पर गिरा देते हैं। वैसे तो दोनों के बीच इस तरह की मस्ती कई बार देखी गई लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिमरन कौर मुंडी को ये बात रास नहीं आई। 

bigg boss 13 Simmran K Mundi reaction when sidharth shukla stangle shehnaaz
सिमरन कौर मुंडी - फोटो : सोशल मीडिया

सिमरन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यही वजह है कि मैं ये सीजन नहीं देख रही हूं। क्या यह ठीक है? आखिर चल क्या रहा है? ये इंसान किस तरह का व्यवहार कर रहा है? कोई मुझे समझा सकता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 Simmran K Mundi reaction when sidharth shukla stangle shehnaaz
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिमरन के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने सिद्धार्थ का समर्थन किया। एक ने लिखा, 'अगर आप बिग बॉस नहीं देखतीं तो इस तरह का पोस्ट भी नहीं करना चाहिए। पहले आप एपिसोड देखिए। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। उनके रिश्ते को खराब बताने की कोशिश मत करिए।' एक अन्य ने लिखा- 'आपको अभी पता नहीं है। मैं आपको बताती हूं। दोनों के बीच बहुत खास रिश्ता है। पिछले सीजन को देखें तो उनमें अश्लीलता परोसी गई लेकिन सिडनाज ने इस बार क्यूट तरीके से दर्शकों का मनोरंजन किया।'

विज्ञापन
bigg boss 13 Simmran K Mundi reaction when sidharth shukla stangle shehnaaz
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वो अपने गुस्सैल रवैये की वजह से कई बार घरवालों से भिड़ते दिखे हैं। लक्जरी बजट टास्क के दौरान भी उन्होंने आसिम को दो बार धक्का दिया जिसका नतीजा रहा कि 'बिग बॉस' ने उन्हें दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया है। 

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वॉर' से पहले जानिए कौन होगा बाहर, घर के इन दो कंटेस्टेंट को लगेगा झटका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed