फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस हफ्ते आठ कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, शेफाली बग्गा को मिली तीन ब्रेकिंग न्यूज

Wed, 23 Oct 2019 03:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 23 Oct 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Paras Chhabra Shefali Bagga Rashami Desai Mahira Sharma nominated
Rashami , Siddharth and Devoleena - फोटो : file photo

'बिग बॉस' में इस बार घर से बाहर जाने के लिए आठ सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। यह नॉमिनेशन एक टास्क के द्वारा हुआ जिसका नाम 'रोज डे' था। इस टास्क के दौरान केवल दो घरवाले सुरक्षित हुए और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। जानिए इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन नॉमिनेट हुआ और कौन सुरक्षित?

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Paras Chhabra Shefali Bagga Rashami Desai Mahira Sharma nominated
asim and aarti singh - फोटो : file photo

लड़कों में इस हफ्ते आसिम रियाज सुरक्षित हुए क्योंकि उनके चेहरे पर किसी ने भी स्प्रे नहीं किया था। वहीं लड़कियों में आरती सिंह सुरक्षित हुईं क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा गुलाब के फूल मिले थे। ऐसे में इस बार घर से बाहर जाने के लिए पांच लड़कियां और तीन लड़के नॉमिनेट हुए हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Paras Chhabra Shefali Bagga Rashami Desai Mahira Sharma nominated
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

लड़कों में सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ डे और पारस नॉमिनेट हुए हैं। जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्य और माहिरा शर्मा बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। दरअसल, घर में रोज डे मनाया गया। टास्क के दौरान गार्डन एरिया में एक बड़ा गुलाब का फूल रखा था। गार्डन में रखे गुलाब की तरफ बजर बजने के बाद जो लड़का सबसे पहले पहुंचेगा, उसके पास यह हक होगा कि वो किसी एक लड़की को चुने। जिस लड़की को वो गुलाब देगा वह लड़की किसी भी लड़के को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर सकती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Paras Chhabra Shefali Bagga Rashami Desai Mahira Sharma nominated
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस तरह से पहला बजर बजने पर पारस ने माहिरा को गुलाब का फूल दिया। माहिरा ने सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेट किया। दूसरे बजर पर सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती को दिया। आरती ने पारस को किया। इसके बाद तीसरे बजर पर आसिम आए और उन्होंने भी आरती को गुलाब का फूल दिया। आरती ने सिद्धार्थ डे को नॉमिनेट किया। इस टास्क के बाद बिग बॉस ने शेफाली बग्गा को ब्रेकिंग न्यूज टास्क दिया था। इस टास्क में शेफाली को घर के तीन नकली चेहरों का इंटरव्यू लेना था।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla Paras Chhabra Shefali Bagga Rashami Desai Mahira Sharma nominated
Shefali Bagga - फोटो : twitter

शेफाली ने रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और देवोलीना को चुना। इस टास्क के दौरान शेफाली की पारस से बहस भी हो गई। जिसके बाद उन्होंने टास्क ना करने की बात कही। माइक उतार दिया और बिग बॉस से बात करने की मांग की। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें बुलाकर समझाया। 

BB13: पारस से पहले ये चार कंटेस्टेंट्स भी सलमान से ले चुके हैं पंगा, सभी का ऐसा हुआ था हश्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed