'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर का माहौल एक बार फिर से बदलने वाला है। सभी घरवालों ने एक मत से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को घर का कैप्टन बनाया था। इस बीच दो ऐसे प्रोमो आए हैं जिसमें घरवालों के बीच फिर से झगड़ा देखने को मिला। इस प्रोमो में जहां एक ओर जेल भेजने के लिए पारस का नाम लिया जाएगा तो वहीं आरती सिंह भी सिद्धार्थ से झगड़ते हुए दिखाई दीं। प्रोमो से इतना तो साफ है कि घर में फिर से हंगामा मचना तय है।
BB13: जेल की सजा के लिए सिद्धार्थ ने चुना ऐसा नाम पूरा घर हो जाएगा खफा, आरती भी सुनाएंगी खरी-खोटी
इन दोनों प्रोमो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। एक प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवाले जेल की सजा के लिए दो कंटेस्टेंट्स का नाम लेते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ कह रहे हैं कि आसिम और पारस का जो झगड़ा हुआ उसे खत्म किया जा सकता था। उस चीज को हद से ज्यादा खींचा गया। इस पर पारस नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं- 'पारस नाराज है। स्टैंड तो तेरी वजह से ही लिया था।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'दो लोगों के झगड़े में मैं एक नाम लूंगा और एक का नहीं।'
.@sidharth_shukla ka yeh jail ki saza ka faisla kya unhi par bhaari pad gaya?
Dekhiye yeh jail ka kissa, aaj raat 10.30 baje!
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/lLhbW3tTMM
सिद्धार्थ के यह कहते ही शहनाज ने कहा- 'मैं होती तो ये नहीं करती शायद।' वहीं दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ कैप्टन सिद्धार्थ के कमरे से सोन पापड़ी चुराकर खाते हैं। आरती देख लेती हैं। आरती कहती हैं कि 'भाऊ को दंड नहीं मिला तो अब कैप्टन किसी को भी दंड नहीं देगा।' आरती के यह कहते ही उनके और सिद्धार्थ के बीच बहस शुरू हो जाती है।
Jab power aur captaincy aati hain, tab dost bhi ho jaate hain against!
Dekhiye kaise deal karenge @sidharth_shukla inke saath, aaj raat 10.30!
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/WtfCd2Kkw7
सिद्धार्थ कहते हैं- 'तुम अपनी हद में रहो। तुम फैसला नहीं करोगी कि कैप्टन को क्या करना है और क्या नहीं।' आरती कहती हैं- 'अपने बारे में जानो बेहतर रहेगा। अब ये शुक्ला निर्णय लेगा कि किसको कब बोलना है। 'घर के इस बिगड़े माहौल के बीच सिद्धार्थ और रश्मि की नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी हैं। एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें सिद्धार्थ, रश्मि के सामने बैठकर उन्हें बड़े प्यार से देखते हैं। उन्हें देखते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'आप जैसी लड़की कोई और है ही नहीं'। इसके बाद रश्मि उनसे कहती हैं 'इतना प्यार से देखोगे मुझे, आपके अंदर फीलिंग हैं?'
कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते रहते हैं। अब दोनों सच में एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस कर रहे हैं या ये प्यार भी सिर्फ एक टास्क का हिस्सा है । आने वाले एपिसोड में इसकी असलियत सामने आएगी । बता दें कि रश्मि और सिद्धार्थ ने कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' में काम किया था।
यह भी पढ़ें- BB 13: सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि एक-दूसरे की आंखों में डूबे, बोलीं- 'फिर से फीलिंग आ रही है?'
A post shared by Bigg Boss 13 (@biggboss13.colorstvv) on