बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला रहे हैं। घर के अंदर उनके कई रूप देखने को मिले। पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ हर किसी से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं । अब आने वाले एपिसोड में दर्शक सिद्धार्थ का नया अंदाज देखेंगे। दरअसल सिद्धार्थ, रश्मि से करीबियां बढ़ाते नजर आएंगे ।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इस हफ्ते की शुरुआत में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच काफी रोमांस दिखाया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। रोमांस के बाद भी दोनों के बीच हल्की-फुल्की बहस देेखी गई थी। लेकिन अब दोनों फिर से एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आएंगे।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते रहते हैं। अब दोनों सच में एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस कर रहे हैं या ये प्यार भी सिर्फ एक टास्क का हिस्सा है । आने वाले एपिसोड में इसकी असलियत सामने आएगी । बता दें कि रश्मि और सिद्धार्थ ने कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' में काम किया था ।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
इसी शो के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था । हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया । अब बिग बॉस में रश्मि और सिद्धार्थ के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखी गई । बाहर फैंस भी दोनों को साथ देखना चाहते हैं । शो में एक और जोड़ी आसिम और हिमांशी के बीच भी लव स्टोरी शुरू हो गई है ।