'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच नाराजगी खत्म होने से उनके फैंस काफी खुश हैं। दोनों एक दूसरे को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में जब सिद्धार्थ शहनाज को छेड़ रहे थे तो गुस्से में शहनाज ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। यही नहीं उन्होंने अपना फोटोफ्रेम भी फेंक दिया था। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर से दोनों एक दूसरे की टांग खिंचते दिखाई दिए।
Bigg Boss 13: घरवालों के सामने सिद्धार्थ ने शेफाली को किया Kiss, देखकर शहनाज ने उठाया ये कदम
सिद्धार्थ, शहनाज, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह एक ही बेड पर बैठे होते हैं। सिद्धार्थ, शहनाज की ओर इशारा करके कहते हैं, 'इसने सोच लिया है कि कैसे बजानी है। तुझे जो भी करना है कर।' इसके बाद सिद्धार्थ, शेफाली के गाल पर किस करते हैं। सिद्धार्थ के ऐसा करते ही शहनाज चिढ़ जाती हैं।
शहनाज बेड से उठती हैं और आसिम के पास चली जाती हैं। वहीं सिद्धार्थ की इस हरकत के बाद शेफाली कहती हैं कि 'इन सबके बीच मुझे क्यों फंसा रहा है? वो चिढ़ती है ऐसा करने से।' शहनाज आसिम के पास जाकर उससे कहती हैं कि 'अपनी आंखें बंद कर।' इसके बाद वो आसिम के माथे पर किस करती हैं।
A post shared by SidNaaz❤ (@shukla.gill) on
सिद्धार्थ और शहनाज के बीच शो में अभी तक खास बॉन्डिंग देखी गई है। हाल के एक एपिसोड में सिद्धार्थ शहनाज के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वो 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' गाना गाते हैं। घर के कई सदस्य भी इसका जिक्र कर चुके हैं कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं हालांकि सिद्धार्थ अभी तक शहनाज को केवल अच्छा दोस्त बताते आए हैं।
पिछले दो-तीन दिनों से सिद्धार्थ मधुरिमा तुली से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और मधुरिमा साथ बैठे होते हैं। तभी मधुरिमा कहती हैं कि 'इतने दिनों तक आपने मेरे बारे में क्या महसूस किया?' इस पर सिद्धार्थ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि 'मैंने अब तक आपको महसूस कहां किया है।' वहीं मधुरिमा भी उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहती हैं कि 'अब मुझे भी ऐसा करना चाहिए।'
कैमरे के पीछे रहकर ऋतिक रोशन ने सीखे स्टारडम के गुण, पहली ही फिल्म से मचा दिया था तहलका