'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड के जरिए पंजाबी सिंगर और मॉडल हिमांशी खुराना पहुंचीं। हिमांशी को देखते ही शहनाज गिल बिग बॉस पर भड़क उठीं और खुद को शो से बाहर करने की बात कहने लगीं। जैसे ही ये एपिसोड प्रसारित हुआ कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर शहनाज का पुराना वीडियो वायरल होने लगा।
BB 13: शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच आखिर क्या है दुश्मनी? वीडियो से खुला राज
वीडियो में शहनाज हिमांशी को लेकर बॉडी शेमिंग कमेंट्स कर रही हैं और उनके लिए गलत बातें कह रही हैं। गाने के जरिए शहनाज ने हिमांशी को ओवरवेट कहा और उनकी तुलना हाथी से की। यही नहीं शहनाज कहती हैं- 'बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम।'
Guys see how this #ShehnazGill insulting #HimanshiKhurana as #HimanshiKhurrana is only 02 yrs elder from #ShehnazGill 🤦🏻♂#BiggBoss13#BiggBoss pic.twitter.com/i4JGbrp0Tg
दरअसल, शहनाज और हिमांशी दोनों ही पंजाबी इंडस्ट्री से हैं। हिमांशी बताती हैं कि 'जब मेरा एक गाना रिलीज हुआ था तो शहनाज ने गाने को लेकर निगेटिव टिप्पणियां की थीं और मेरी मां के खिलाफ भी कई बातें कही थीं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ा। शहनाज ने मेरे चेहरे और अपीयरेंस पर कमेंट किया। मुझे बॉडी शेम किया था। तब भी मैं चुप रही थी।'
हिमांशी के शो में पहुंचने के बाद शहनाज रोते हुए आरती से कहती हैं कि 'बिग बॉस ने ये बहुत गलत किया है। यही वो लड़की है जिसके साथ मेरा विवाद हुआ था। अब वो यहां आई तो मुझे इग्नोर कर रही है।' इसके बाद सिद्धार्थ ने शहनाज को समझाया और हिमांशी खुराना का सामना करने की बात कही।
बता दें कि इस हफ्ते रश्मि, देवोलीना और शेफाली बग्गा के घर से बाहर जाते ही छह नए चेहरे घर में आए। इन सितारों के नाम शेफाली जरीवाला, अरहान खान, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाउ (विकास पाठक) और हिमांशी खुराना हैं।