फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'मंगल ग्रह' पर पानी के लिए भिड़े विशाल और शहनाज, बोलीं- 'तू ऊपर क्यों चढ़ रहा है'

Wed, 25 Dec 2019 11:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shahnaz Kaur Gill And Vishal Aditya Singh Stuck Into Ugly Fight in Captaincy Task
शहनाज, विशाल - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कई बार खींचतान देखने को मिलती रहती है। कई बार टास्क के दौरान लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं, तो कई बार टास्क मस्ती-मस्ती में निकल जाते हैं। बात जब होती है कैप्टेंसी टास्क की तो घर वाले इसके लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है इस बार के कैप्टेंसी टास्क के दौरान।

Bigg Boss 13 Shahnaz Kaur Gill And Vishal Aditya Singh Stuck Into Ugly Fight in Captaincy Task
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

मंगलवार को कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत जोरदार हुई। घरवालों में मस्ती-मजाक करते हुए एक दूसरे के साथ खेल की शुरुआत की। टास्क का नाम था प्लेनट मंगल, जिसमें आधे घरवाले साइंटिस्ट बने थे तो आधे उनके रोबोट। रोबोट्स को साइंटिस्ट्स के लिए मंगल गृह पर पानी भरकर आना था। टास्क के दौरन थोड़ी खींचतान भी हुई। मधुरिमा तुली इस रेस से बाहर हो गईं। वहीं आने वाले एपिसोड में इस टास्क का परिणाम देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 13 Shahnaz Kaur Gill And Vishal Aditya Singh Stuck Into Ugly Fight in Captaincy Task
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media

टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह और शहनाज कौर गिल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हालांकि इस टास्क का नतीजा अभी सामने नहीं आया है। आने वाले एपिसोड में इस टास्क में और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। टास्क के हिसाब से यदि साइंटिस्ट अपने रोबोट्स को लेकर कोई डिसीजन नहीं ले पाएंगे तो इसका फैसला कार्य के संचालक विकास गुप्ता का होगा। विकास गुप्ता माहिरा को फ्री छोड़ेंगे जिससे पारस छाबड़ा अपने आप ही खेल कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shahnaz Kaur Gill And Vishal Aditya Singh Stuck Into Ugly Fight in Captaincy Task
पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media

लेकिन पारस इसके लिए तैयार नहीं होंगे और मना कर देंगे। पारस कैप्टेंसी की दावेदारी खोने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं होंगे, चाहे टास्क कैंसिल ही क्यों ना हो जाए। पारस की ही राह पर चलते हुए आरती भी इसके लिए मना कर देंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये टास्क पूरा हो पाता है या ये टास्क भी चढ़ घरवालों की जिद की भेंट।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shahnaz Kaur Gill And Vishal Aditya Singh Stuck Into Ugly Fight in Captaincy Task
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

कैप्टेंसी की दावेदारी में इस बार घरवाले जुटे हुए हैं। टास्क का नाम है प्लानेट मंगल। एक तरफ टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला, मधुरिमा तुली, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई साइंटिस्ट बने हैं। तो दूसरी तरफ शहनाज गिल, विशाल आदित्य सिंह, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, आसिम रियाज और अरहान खान इन साइंटिस्ट्स के रोबोट बने हुए हैं। वहीं विकास गुप्ता टास्क के संचालक हैं।

पढ़ें: इन हीरोइनों की मां लाइम लाइट से रहती हैं दूर, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed